अब तक का सबसे खौफनाक वीडियो! बिल्ली ने खतरनाक सांप को देखते ही मुंह में भरा और फिर..

Cat Snake Fight Video: इस वीडियो में एक बिल्ली एक खतरनाक सांप को देखकर सीधा उसे अपने मुंह में भर लेती है। ऐसा होता देखकर लोगों के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे। वैसे तो माना जाता है कि नेवला सांप का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्लियां भी सांप को पसंद नहीं करती हैं।

cat
बिल्ली ने सांप पर किया हमला  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सड़क पर रेंग रहा था खतरनाक सांप
  • पीछे से आई काली बिल्ली ने बोला हमला
  • एक ही झटके में सांप को भर लिया मुंह में

Cat Snake Fight Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे खौफनाक और हैरान करने वाली चीजें देखी होंगी लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वैसा आजतक आपने नहीं देखा होगा। अगर इसे हम इंटरनेट पर देखा गया सबसे खौफनाक वीडियो कह दें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस वीडियो में एक बिल्ली एक खतरनाक सांप को देखकर सीधा उसे अपने मुंह में भर लेती है। ऐसा होता देखकर लोगों के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे।

वैसे तो माना जाता है कि नेवला सांप का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्लियां भी सांप को पसंद नहीं करती हैं और सांप बिल्लियों से भी खौफ खाते हैं। वैसे तो जहरीले सांप बिल्लियों को मार भी सकते हैं, लेकिन छोटे सांप बिल्लियों के सामने से डरकर भागना पसंद करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में बिल्ली एक सांप के साथ जो करती है, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड गाने का मुरीद हुआ पाकिस्तानी शख्स, वादियों के बीच बैठकर बजाई धुन; सुनकर हो जाएंगे फिदा

काली बिल्ली ने सांप को मुंह में भरा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काली बिल्ली कहीं जा रही होती है। इस दौरान उसे सड़क पर एक सांप रेंगता हुआ मिलता है। इसके बाद बिल्ली बिना कुछ सोचे सांप को सीधा मुंह में भर लेती है। आप देख सकते हैं कि बिल्ली सांप को मुंह में भरकर वापस भी लौटती है। इस दौरान वह जरा भी सांप से खौफ नहीं खाती है। वहीं दूसरी तरफ सांप उस बिल्ली से अपनी जान छुड़ाकर भागता नजर आ रहा है। वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर एक बार को तो यह लग रहा है कि यहां सांप और बिल्ली की लड़ाई हो रही है। हालांकि, यह लड़ाई नहीं है, बल्कि एकतरफा वार है। जो बिल्ली ने सांप के ऊपर किया है। क्योंकि सांप बहुत ही शांति से सड़क पर रेंगते हुए कहीं जा रहा था और पीछे से आई काली बिल्ली ने उस पर हमला कर दिया। आप देख सकते हैं कि बिल्ली सांप के साथ किसी खिलौने की तरह खिलवाड़ कर रही है। वीडियो को 'meowcat_happypet' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अगली खबर