OMG: 5वें फ्लोर की खिड़की से गिरी बच्ची, नीचे खड़े लड़का और लड़की ने कैच करके बचाई जिंदगी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 23, 2022 | 14:22 IST

Shocking Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की अपनी गाड़ी पार्क करके सड़क पर खड़े होते हैं, तभी उनकी नजर बिल्डिंग की तरह जाती है। बिल्डिंग की तरफ देखकर दोनों तुरंत ही चौकन्ने हो जाते हैं।

shocking video
5वें फ्लोर से गिरी बच्ची  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कार
  • 5वे मंजिला से गिरी बच्ची
  • लड़का-लड़की ने ऐसे बचाई जान

Shocking Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की अपनी गाड़ी पार्क करके सड़क पर खड़े होते हैं, तभी उनकी नजर बिल्डिंग की तरह जाती है। बिल्डिंग की तरफ देखकर दोनों तुरंत ही चौकन्ने हो जाते हैं। दरअसल, बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की खिड़की पर उन्हें कोई बच्ची लटकी नजर आई।

वीडियो चीन के झेजियांग प्रांत के टोंगजियांग का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर आपका दिल दहल उठेगा। आप देख सकते हैं कि शेन डोंग (Shen Dong) नाम का एक शख्स और उनकी महिला मित्र अपनी कार पार्क करके सड़क पर खड़े ही हुए थे। इसी बीच उन्होंने पास की बिल्डिंग की खिड़की से किसी बच्ची को लटके देखा। दो साल की बच्ची बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से लटकी हुई दिखाई दी। तभी शेन डोंग और उनकी मित्र चौकन्ने हो गई। उन्हें पता चल गया था कि बच्ची ऊंचाई से गिरने वाली है। देखें वीडियो-

हैरान करने वाला वीडियो

Metro की खबर के अनुसार, शेन डोंग और उनकी दोस्त ने गाड़ी पार्क करते ही एक जोरदार धमाका सुना। दरअसल, दो साल की बच्ची 5 मंजिला से गिरकर स्टील की छत पर आ गई थी। इसके बाद वह नीचे की ओर गिर गई। हालांकि, तब तक शेन डोंग और उनकी दोस्त वहां पहुंच चुके थे और बच्ची को कैच करके चमत्कारिक रूप से उसकी जान बचा ली। आप देख सकते हैं कि बच्ची को बचाने के लिए शेन डोंग और उसकी दोस्त फुटपाथ पर यहां वहां दौड़ते भी हैं। वीडियो को चीन के सरकारी अधिकारी लिजियन झाओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे बीच का हीरो।' इस वीडियो के सामने आने के बाद शेन डोंग की जमकर तारीफ हो रही है।

अगली खबर