एक-एक पैसे जोड़कर कपल ने खरीदा फ्लैट, लेकिन किचन में मिली ऐसी चीज बदल गई 'दुनिया'

एक कपल ने एक-एक पैसा जोड़कर कुछ दिन पहले एक खरीदा। घर का इंटीरियर करवाने के बाद दोनों घर में शिफ्ट हो गए। कुछ दिन तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन एक दिन किचन का कबर्ड खोलने के बाद हैरान रह गए।

Couple find secret room hidden behind kitchen cupboard Know About Truth
किचन में मिला सीक्रेट दरवाजा...  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • कपल ने रहने के लिए खरीदा घर
  • किचन के कबर्ड में दिखा सीक्रेट दरवाजा
  • अंदर का नजारा देखकर दोनों रह गए दंग

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसका अपना एक आशियाना हो। इसके लिए कुछ लोग तो सालों तक पैसा जोड़ते हैं और फिर घर खरीदते हैं। हालांकि, कई लोगों का यह सपना अधूरा भी रह जाता है। लेकिन, घर खरीदने के बाद इस तरह 'किस्मत' बदल जाएगी यूके के इस कपल ने कभी सोचा भी नहीं था। क्योंकि, किचन का कबर्ड खोलने के बाद कपल को एक अलग ही 'दुनिया' मिली, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

एक कपल ने एक-एक पैसा जोड़कर कुछ दिन पहले एक खरीदा। घर का इंटीरियर करवाने के बाद दोनों घर में शिफ्ट हो गए। कुछ दिन तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन एक दिन किचन का कबर्ड खोलने के बाद हैरान रह गए। कबर्ड के पीछ दोनों को एक सीक्रेट कमरे में जाने का रास्त मिला। पहले तो दोनों को कुछ समझ नहीं आया, क्योंकि पूर्व के मालिक ने इस रास्ते या फिर कमरे को लेकर कुछ जानकारी नहीं दी थी। आखिरकार, दोनों ने उस सीक्रेट कमरे में जाने का फैसला किया। जैसे ही कमरे में दोनों प्रवेश किए आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि, उसके अंदर का नजारा फ्लैट से बिल्कुल ही अलग था। कमरे में खुले तार और काफी सामान रखे हुए थे। बड़ी बात ये कि कमरे में कोई फ्लोरिंग नहीं थी। इस दृश्य को देखने के बाद दोनों अचंभित रह गए।     

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

अब इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के Yahoo News के मुताबिक,  इस तस्वीर को ‘Things Found In Walls – And Other Hidden Findings’ नाम के पेज पर शेयर किया गया है। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि जब हम इस फ्लैट को दूसरे के लिए छोड़ेंगे तो इस कमरे में कई सरप्राइज छोड़ जाएंगे। वायरल तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने पूछा कि क्या ये भूतहा घर है? किसी का कहना है कि पत्नी से छिपने के लिए ये परफेक्ट जगह है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे सीक्रेट रूम में बदलने का भी सुझाव दिया है। 


 

अगली खबर