Viral: फ्लाइट में इस तरह बाल फैलाकर बैठी महिला, देखकर हैरान हुए लोग, तस्वीर वायरल

ये तो हम सब जानते हैं कि यात्रा के दौरान लोगों को कई तरह के अनुभव होते हैं। कई बार चीजें अच्छी भी होती है, तो कई बार यात्रा सिरदर्द भी बन जाती है। वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला बालों को सीट के पीछे फैलाकर आराम से बैठी है।

Woman Flight passenger Shocking photo Goes Viral on Social Media
महिला ने की अजीबोगरीब हरकत  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • फ्लाइट में महिला ने की अजीबोगरीब हरकत
  • इस तरह बाल फैलाकर बैठ गई महिला
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

इस दुनिया में ना तो अजीबोगरीब लोगों की कमी है और ना ही चीजों की। कई बार लोग अपनी सुविधा के लिए ऐसी अजीबोगरीब हरकत कर बैठते हैं, जिससे दूसरों को ना केवल तकलीफ होती है बल्कि हैरानी भी होती है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर बहस भी शुरू हो गई और यूजर्स फोटो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, एक महिला जिस तरह से फ्लाइट के अंदर बालों को फैलाकर बैठी थी उसने सबको हैरान कर दिया।

ये तो हम सब जानते हैं कि यात्रा के दौरान लोगों को कई तरह के अनुभव होते हैं। कई बार चीजें अच्छी भी होती है, तो कई बार यात्रा सिरदर्द  भी बन जाती है। वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला बालों को सीट के पीछे फैलाकर आराम से बैठी है। महिला की इस हरकत से यकीनन यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा। खासकर, ठीक पीछे यात्री को सबसे ज्यादा परेशानी हुई होगी। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस नजारे को देखने के बाद घबरा भी गए। तो पहले ये पोस्ट देखें...

तस्वीर देख हैरान हुए लोग

इस तस्वीर को देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। क्योंकि, ऐसा करने से दूसरा यात्री ना तो अपनी फूड ट्रे खोल सकेगा और ना ही आगे हाथ रखकर सो पाएगा। अब इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस मजेदार तस्वीर को @Antman0528 नाम के यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' क्या इस तरह की हरकत आपको टेंशन दे सकती है? अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर 28 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, 21 सौ ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं तस्वीर पर मजे लेते हुए लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 
 

अगली खबर