OMG: 30 हजार रुपए में खरीदी थी मूर्ति, सालों बाद जब बेचने गया तो सामने आई इतनी बड़ी सच्चाई

सफॉक के रहने वाले एक बुजुर्ग कपल हाल ही में अपना घर बदल रहे थे। घर खाली करने के दौरान उनकी नजर गार्डन में रखी दो पुरानी मूर्तियों पर पड़ी। ये मूर्तियां स्फीनिक्स की थी। स्फीनिक्स ईजिप्ट में स्थित विशाल इमारतें हैं, जिनका सिर इंसान का होता है और शरीर शेर का होता है।

Couple Sold Five Thausand old egyptian sphinxes in two crore
दो करोड़ में बिकी दो मूर्तियां... 
मुख्य बातें
  • इंग्लैंड के रहने वाले एक कपल ने 30 हजार में खरीदी थी मूर्ति
  • नीलामी में दो करोड़ में बिकी दो मूर्तियां
  • सच्चाई जानकर सब रह गए हैरान

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो पुरानी चीजों के शौकीन होते हैं। मसलन ये कि उन्हें पुरानी चीजों को संजो कर रखना अच्छा लगता है। कुछ लोग तो काफी पैसे खर्च कर  पुरानी और एंटीक चीजें खरीदते हैं। हालांकि, कुछ लोग शौकिया तौर पर पुरानी चीजें तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें उसका मूल्य पता नहीं होता। इंग्लैंड में एक बुजुर्ग कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिन्होंने 30 हजार रुपए खर्च का मूर्ति खरीदी थी। लेकिन, उन्हें बिल्कुल ही अंदाजा नहीं था कि ये मूर्ति अनमोल है। एक दिन जब वो मूर्ति को बेचने गए तो उसकी कीमत सुनकर दंग रह गए। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सफॉक के रहने वाले एक बुजुर्ग कपल हाल ही में अपना घर बदल रहे थे। घर खाली करने के दौरान उनकी नजर गार्डन में रखी दो पुरानी मूर्तियों पर पड़ी। ये मूर्तियां स्फीनिक्स की थी। स्फीनिक्स ईजिप्ट में स्थित विशाल इमारतें हैं, जिनका सिर इंसान का होता है और शरीर शेर का होता है। यहां आपको बता दें कि ये  ऐतिहासिक इमारतें हैं और मिस्र के लोगों की हजारों साल पुरानी मान्यताओं का हिस्सा है। इस मूर्ति को कपल ने एक समय 30 हजार रुपए में खरीदा था। लेकिन, कपल को अंदाजा नहीं था कि मूर्ति की क्या वैल्यू है। घर चेंज करते उन्होंने सोचा कि मूर्ति को फेंक दे, लेकिन अचानक मन बदला तो उसे नीलाम करने का फैसला किया। कपल को उम्मीद थी कि मूर्ति से थोड़े बहुत तो पैसे जरूर मिल जाएंगे। 

दो करोड़ में बिकी दो मूर्तियां

लेकिन, जब मूर्ति की सच्चाई सामने आई तो कपल चौंक गए। जांच में पता चला कि यह काफी दुर्लभ मूर्ति है। मुर्ति की नीलामी 20 हजार रुपए से शुरू हुई लेकिन अंत में दो मूर्तियों को दो करोड़ रुपए में खरीदा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जानकारों का कहना है कि मूर्तियां 18वीं या 19वीं शताब्दी की रही होंगी। लेकिन, कुछ का कहना है कि यह पांच हजार साल पहले की लग रही है। 18वीं शताब्दी के आसपास अन्य देशों में ले इसे लाया गया होगा। बहरहाल, मूर्ति की सच्चाई जो भी रही हो लेकिन यह मामला चर्चा का विषय का बन गया है कि दो मुर्तियों से बुजुर्ग कपल की किस्मत खुल गई। 
 

अगली खबर