[VIRAL VIDEO] जब दुबई के क्राउन प्रिंस शुतुरमुर्ग के संग लगाने लगे रेस, देखें किसके हाथ लगी बाजी

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन साइकिल पर सवार होकर शुतुरमुर्गों के साथ रेस लगाने निकल पड़े, इस वाकये का एक वीडियो सोशस मीडिया पर सामने आया है।

Dubai crown prince cycle race with ostrich
इस वीडियो में प्रिंस साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे  

अमीर लोगों के शौकों का क्या कहना आम लोग तो उनका मुकाबला भी नहीं कर सकता वहीं दुबई के शेखों की रईसी के भी तमाम किस्से हैं और उनकी लाइफस्टाइल बेहद शानो शौकत से भरी होती है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन भी अपनी दरियादिली और शौक के लिए जाने जाते हैं। इस बार क्राउन प्रिंस साइकिल पर सवार होकर निकल पड़े और रास्ते में शुतुरमुर्गों के साथ रेस लगाने लगे, इसका वीडियो उनके इंस्टाग्राम पर सामने आया है।

इस वीडियो में प्रिंस साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान साथ में उनके कुछ दोस्त भी हैं, वीडियो में थोड़ी देर बाद एक शुतुरमुर्ग नजर आता है, प्रिंस की निगाहें उससे मिलती हैं और वो तेजी से साइक्लिंग करने लगते हैं वहीं  शुतुरमुर्ग भी तेज रफ्तार से चलता दिखाई दे रहा है...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Fazza (@faz3)

ये वीडियो खासा दिलचस्प है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं, गौरतलब है कि क्राउन प्रिंस शेख हमदान सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने Videos, Photos इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। जिन्हें लोग खासा Like करते हैं।

हाल ही में एक चिड़िया ने उनकी कार के ऊपर घोंसला बना दिया था जिसे देख प्रिंस ने उस गाड़ी का इस्तेमाल न करने का फैसला लिया था साथ ही उन्होंने अपने स्टॉफ को भी खास हिदायत दी थी कि कोई इन्हें परेशान न करे और चिड़िया के बच्चे बड़े होने तक कोई भी कार को नहीं छुएगा, उनके इस कदम को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Fazza (@faz3)

प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो के कैप्शन में प्रिंस ने लिखा है- 'कभी-कभी छोटी चीजें जिंदगी में जरूरत से ज्यादा होती हैं।'

अगली खबर