Viral Video: दुल्हन को डांस करता देख बेकाबू हुआ शख्स, दूल्हे के सामने मचाया ऐसा गदर देखते रह गए लोग

Dance Viral Video: एक दुल्हन ने अपनी शादी में डांस से ऐसा धमाल मचायाब, जिसे देखकर लोग झूम उठे। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो धमाल मचा रहा है।

Dance Video Bride Dance With Friend Video Goes Viral On Social Media
दुल्हन ने माहौल बना दिया  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मजेदार है दुल्हन का ये वीडियो
  • डांस से मचाया ऐसा धमाल देखते रह गए लोग
  • लोगों को पसंद आ रहा है ये वीडियो

Bride Dance Video: शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया (Social Media) एक से एक मजेदार वीडियो (Video) से गुलजार हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन (Bride Viral Video) का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में दुल्हन ने डांस से धमाल मचा दिया है। इतना ही नहीं दुल्हन के साथ एक शख्स ने भी गदर मचा दिया, जिसे लोग देखते रह गए। 

हर कपल अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कपल तरह-तरह का जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी दुल्हन ने डांस से अपनी शादी में माहौल बना दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन दोनों खड़े हैं। मेहमान लगातार दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं। अचानक स्टेज पर ही दुल्हन मस्त होकर डांस करने लगती है। दुल्हन को डांस करता देख एक शख्स भी वहां पहुंच जाता है और दूल्हे के सामने दोनों इस तरह डांस करते हैं कि लोग देखते रह जाते हैं। दोनों ने जिस तरह से डांस किए उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

ये भी पढ़ें -  शौक या पागलपंती! पानी के अंदर शख्स ने मगरमच्छ के साथ किया 'रोमांटिक' डांस, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

दुल्हन और शख्स का हाहाकारी डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wedabout' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, 62 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। लोग मजे लेते हुए वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

अगली खबर