Viral Video: बीच सड़क हाथी ने किया ऐसा धांसू डांस, देखकर आप भी लगाने लगेंगे ठुमके

Dance Viral Video: अक्सर आपने हाथियों को गुस्से में देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक हाथी जमकर डांस कर रहा है, जिसे देखकर लोग भी झूम उठे।

Dance Video Elephant Dance Funny Video Goes Viral
मस्त होकर डांस कर रहा था हाथी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अलग अवतार में नजर आया हाथी
  • सड़क पर जमकर ठुमके लगा रहा था हाथी
  • हाथी का अंदाज देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

Elephant Dance Viral Video: कई जानवर ऐसे होते हैं, जो इंसानों का काफी नकल करते हैं। हालांकि, दोनों में कई तरह की समानताएं भी होती हैं। कई बार तो इंसान और जानवरों की ऐसी दोस्ती है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जिस तरह इंसान खुशी में झूमने लगता है, उसी तरह जानवर भी झूम उठते हैं। तभी तो एक हाथी बीच सड़क जमकर डांस करने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है और लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाथी जिस तरह से डांस कर रहा है, उसने लोगों का दिली भी जीत लिया है और बार-बार इस वीडियो को देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर आपको हाथियों के काफी वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, ज्यादातर वीडियो में आपने हाथियों को तांडव मचाते हुए देखा होगा। लेकिन, कुछ वीडियो में हाथियों का अलग अवतार भी देखने को मिल जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में उसका एक अलग ही रंग-रूप दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं हाथी को अच्छी तरह से सजाया गया है। देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी कार्यक्रम में हाी को ले जाया जा रहा है। इस दौरान म्यूजिक भी बज रहे हैं। म्यूजिक सुनते ही हाथी बेकाबू हो जाता है और बीच सड़क जमकर ठुमके (Elephant Dance Video) लगाने लगता है। जिस तरह से अपने पैरों के जरिए मूव्स कर रहा है और स्टाइल दे रहा है, उसने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  'कच्चा बादाम' के बाद 'कच्चा अमरूद' बेचने वाले का वीडियो वायरल, अब तक लाखों लोगों ने देखा

'गजराज' ने लोगों को झूमने पर किया मजबूरट

'गजराज' का यह अंदाज लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको भी ठुमके लगाने का मन कर रहा होगा। कई लोग तो डांसिंग स्टाइल के फैन हो गए। इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो पर मजे लेते हुए उन्होंने लिखा, 'आज साड्डे वीरे दी वेडिंग है'। दिन बनाने वाले इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 18 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

अगली खबर