Viral:देसी दादी ने 'कोई लड़का है...' गाने पर किया धमाकेदार डांस, अंदाज देखकर फैन हुई पूरी दुनिया!

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर दादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दादी बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Dance Viral Video Desi dadi dance on koi ladka hai song video goes viral
दादी ने जीता लोगों का दिल...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देदी दादी का बॉलीवुड सॉन्ग पर धमाकेदार डांस
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
  • 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Viral Dance Video: आज कल सोशल मीडिया पर 'दादियों, आंटियों' का भी जलवा सिर चढ़ कर बोल रहा है। इनके एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें कुछ के वीडियो पर तो लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं और यूजर्स भर-भर के कमेंट करते हैं। इसी कड़ी में एक और दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक दादी 'कोई लड़का है...' गाने पर काफी एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं। 

सोशल मीडिया पर डांस के काफी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ लोग तो दूसरों की नकल करते हैं, जबकि कुछ का अपना स्टाइल होता है। अब इस वीडियो को देखें किस तरह 63 साल की एक 'देसी दादी' बॉलीवुड सॉन्ग 'कोई लड़का है, जब वो हंसता है...' गाने पर काफी मस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। बड़ी बात ये है कि दादी जिस तरह की एनर्जी दिखा रही हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है और लोगा तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। देखें वीडियो...

दादी का धमाकेदार डांस

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी जरूर मजा आया होगा। इतना ही नहीं आप भी दादी के 'फैन' हो गए होंगे। आलम ये है कि दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर दादी का यह वीडियो  'ravi.bala.sharma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं। 


 

अगली खबर