Video: शौक बड़ी चीज है! बालों में 'सांप' बांधकर शॉपिंग पर निकली महिला, दिल थामकर देखें वीडियो

Snake Video: एक महिला में सांप को बालों में बांधकर शॉपिंग करने के लिए आई थी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

Snake video Woman tied snake in hair bun watch shocking video
गजब का शौक...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बालों में 'सांप' बांधकर शॉपिंग पर निकली महिला
  • अजीबोगरीब शौक देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Video: कहते हैं शौक बड़ी चीज है। किसी को घूमने का शौक होता है, तो किसी को कपड़ों का शौक। किसी को खाने का शौक, तो किसी को पैसे कमाने का शौक। लेकिन, इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है, जिनके शौक काफी अजीबोगरीब होते हैं। उनके बारे में जानकर लोगों को काफी हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप जरूर दंग रह जाएंगे और जरूर कहेंगे, ' शौक बड़ी चीज है'।

आमतौर सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में अगर हमारे आस-पास कभी सांप दिख भी जाए तो हम भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस महिला ने जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह महिला अपने बाल में सांप को बांधे हुए है और घूमते-घूमते वह शॉपिंग मॉल में पहुंच गई। इतना नहीं महिला बड़े आराम से खरीददारी कर रही है। किसी की नजर नजर महिला पर पड़ी तो उसने झटपट वीडियो बना लिए और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Snakes Mania (@snakes.mania)

चौंकाने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आप भी चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं उसकी हिम्मत की दाद दे रहे होंगे। साथी ही सोच रहे होंगे काफी गजब के शौक हैं। आलम ये है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snakes.mania' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को देखकर कुछ लोग कन्फ्यूज भी हैं कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है? तो वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।


 

अगली खबर