रिक्शे से देसी दूल्हा-दुल्हन की शानदार एंट्री, देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

Bride Groom Entry Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रिक्शे पर बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Desi bride and groom make grand entry at the venue in rickshaw viral video in hindi
दूल्हा-दुल्हन की धांसू एंट्री...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपनी शादी में रिक्शा से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
  • दोनों की एंट्री देख दंग रह गए लोग
  • लोगों को पसंद आ रह है वीडियो

Bride Groom Entry Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे अलग, खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार दूल्हा-दुल्हन खासा तैयारी भी करते हैं। इतना ही नहीं कई बार इनकी एंट्री ऐसी होती है, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

अक्सर आपने शादियों में दूल्हा-दुल्हन को काफी अलग-अलग अंदाज में एंट्री लेते हुए देखा होगा। कोई बड़ी गाड़ी से आता है, तो कोई घोड़े पर आता है। लेकिन, कुछ लोग इसके लिए अजीबोगरीब तरीका भी अपनाते हैं। कभी कोई बाइक पर आता है, तो कोई जेसीबी पर। कोई साइकिल से आता है, तो कोई झूले पर। लेकिन, इस दूल्हा-दुल्हन की एंट्री रिक्शे पर हुई। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा खुद रिक्शा चला रहा है, जबकि दुल्हन पीछे बैठी हुई है। दूल्हा मस्त अंदाज में रिक्शा चला रहा है, वहीं दुल्हन पीछे बैठे डांस कर रही है। दोनों का अंदाज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। देखें वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन का अलग अंदाज...

दोनों की 'ग्रैंड' एंट्री देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। साथ ही सोच रहे होंगे कि इनका तरीका तो वाकई में काफी अलग है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'theweddingstories' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पंसद  रहा है और इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 
 

अगली खबर