पाकिस्तानी पति ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखकर पत्नी भी रह गई दंग, वीडियो वायरल

Wife Husband Viral Video: पाकिस्तान में एक शख्स ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए जबरदस्त प्लान बनाया, जिसे देखकर पहले तो पत्नी भी दंग रह गई लेकिन बाद में खुशी से चेहरा खिल उठा।

Wife husband video Pakistani Husband surprise gift for wife video viral
पति ने दिया शानदार सरप्राइज....  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पाकिस्तानी पति ने पत्नी को दिया मस्त सरप्राइज
  • सरप्राइज देखकर पत्नी के चेहरे पर आ गई मुस्कान
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wife Husband Viral Video: दुनिया में आप कहीं भी चले जाएं हर पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोंकझोक जरूर होती है। लेकिन, इस नोंकझोक में भी उनका प्यार ही छिपा रहता है। हालांकि, कई मामला सीरियस भी हो जाता है। वहीं, कई बार दोनों एक-दूसरे को ऐसा सरप्राइज देते हैं, जिसे देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहता। पाकिस्तान से एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है। लोगों को यह क्यूट वीडियो कापी पसंद आ रहा है और इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान में एक शख्स ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए जबरदस्त प्लान बनाया, जिसे देखकर पहले तो पत्नी भी दंग रह गई लेकिन बाद में खुशी से चेहरा खिल उठा। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक शख्स कार के अंदर बैठा हुआ है। तभी सामने से एक महिला गेट खोलकर बाहर आती है। महिला सोच रही होती है कि आखिर ऐसा क्या मामला है कि पति ने उसे नीचे बुलाया है। जैसे ही पत्नी गाड़ी के पास पहुंचती है पति झट से एक गुलाब का फूल उसे थमा देता है। पहले तो उसे समझ नहीं आता है लेकिन सरप्राइज देखकर वह भी खुश हो जाती है। दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती है आप खुद वीडियो में देख लें...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bilal Khan (@bilalkhan228)

पति-पत्नी ने जीता लोगों का दिल

दोनों के बीच जिस तरह की बातचीत होती है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद 'bilalkhan' ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' शादी के बाद की जिंदगी लव यू सो मच पत्नी'। इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस क्यूट वीडियो पर यूजर्स काफी प्यारे-प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं। तो प्यार वाला ये वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर