Viral Video: देसी बच्चों का टैलेंट देख अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने, वीडियो देख कहेंगे- 'ये है असली भारत'

Desi Talent Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चों ने गजब के टैलेंट दिखाए हैं। आलम ये है कि बच्चों का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए।

Desi Talent video Girls Copy lord Shri Krishna Swaroop viral video in hindi
बच्चों ने जीता लोगों का दिल...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • देसी बच्चों ने दिखाए गजब के टैलेंट
  • बच्चों का अंदाज जीत रहा लोगों का दिल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Desi Talent Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। शहर हो या फिर ग्रामीण इलाका आप कहीं भी चले जाएं आपको कई तरह के टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। कई बार इन टैलेंट को निखरने का मौका मिल पाता है, तो कई बार किसी कारण प्रतिभाएं दबी रह जाती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के आ जाने से कई लोगों को मौका मिला है। कितनों की तो रातोंरात किस्मत भी बदली है। इसी कड़ी में टैलेंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं ये भी कहेंगे, ' ये है असली भारत'।

बच्चे हों या फिर बुजुर्ग हर किसी में आपको कोई ना कोई टैलेंट देखने को जरूर मिल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ बच्चों ने ऐसा कमाल किया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को दिखा रहे हैं। एक लड़की आगे में श्रीकृष्ण बनी हुई है। जबकि, उसके पीछे एक लड़की नाग बनी हुई है। जबकि, पीछे कुछ बच्चे अन्य रूप को दिखा रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे 'भगवान' साक्षात प्रकट हो गए हैं। वीडियो...

ये है देसी टैलेंट...
 
इस अद्भुत नजारे को देखने के बाद लोग काफी दंग हैं और बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर इस शानदार वीडियो को 
'@RaviRanjanIn' नाम के यूजर ने शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, तकरीबन तीन हजार लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा, ' काफी अद्भुत नजारा है ये'। एक ने लिखा, ' ये है देसी टैलेंट'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' प्रतिभा किसी साधन की मोहताज नही होती, नैसर्गिक होती है'। 


  

अगली खबर