चमत्कार या आविष्कार! अब कुत्ते भी कर सकेंगे फोन पर अपने मालिक से बात, जानें पूरा मामला

वैज्ञानिकों ने एक प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस तैयार की है। बताया जा रहा है कि डिवाइस एक बॉल की तरह दिखती है। ये बॉल गतिविधियों को आसानी से पहचान सकती है और साथ ही कम्प्यूटर से भी कनेक्ट हो सकती है। इसके अलावा इस डिवाइस के जरिए वीडियो कॉल भी किए जा सकते हैं।

Dog Connect Owner With Mobile Phone in First Time In this World
कुत्ते भी कर सकेंगे फोन पर बात... 
मुख्य बातें
  • अब कुत्ते भी मालिक के साथ कर सकेंगे वीडियो कॉल
  • यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की डॉक्टर इलियेना की बड़ी खोज
  • डिवाइस एक बॉल की तरह दिखती है

आज तक आपने इंसानों को फोन पर बात करते देखा होगा। लेकिन, अब कुत्ते भी फोन चलाएंगे और उससे बात करेंगे। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। अब आप इसे आविष्कार कहें या फिर चमत्कार, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक डिवाइस तैयार की है जिसके जरिए कुत्ते अपने मालिक से सीधे बात कर सकेंगे। तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैज्ञानिकों ने एक प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस तैयार की है। बताया जा रहा है कि डिवाइस एक बॉल की तरह दिखती है। ये बॉल गतिविधियों को आसानी से पहचान सकती है और साथ  ही कम्प्यूटर से भी कनेक्ट हो सकती है। इसके अलावा इस डिवाइस के जरिए वीडियो कॉल भी किए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह अपने आप में अनोखा आविष्कार है। इससे पहले इस तरह की कोई डिवाइस नहीं बनाई गई थी। इस डिवाइस को  यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की डॉक्टर इलियेना ने आल्टो यूनिवर्सिटी के अपने साथी के साथ मिलकर तैयार किया है। 

दूर रहकर भी रहेंगे पास...

डॉक्टर इलियेना का कहना है कि उन्होंने अपने 10 साल के डॉग जैक के लिए इस डिवाइस को तैयार किया है। इलियेना एक एनिमल कम्यूटर इंटरेक्शन की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में ऐसे कई खिलौने हैं, जो इंटरनेट से कनेक्टेड हैं। इसके बावजूद मालिक अपने पेट्स से कनेक्ट होने की डिवाइस चाहते हैं। जब उन्होंने इस डिवाइस का इस्तेमाल किया तो कई बार उसने खुद कॉल लगाया। इतना ही नहीं डिवाइस से वीडियो कॉल भी हुआ। इलियेना ने बताया कि जब वह कुछ दिनों के लिए बाह गई थीं तो जैक ने इस डिवाइस का इस्तेमाल किया। इस डिवाइस के जरिए उसने अपने आस-पास के माहौल को भी दिखाने की कोशिश की। जिससे स्पष्ट हो गया है कि इस डिवाइस के जरिए कुत्ते आराम से अपने मालिक से संपर्क में रह सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं। 

अगली खबर