Video: किचन में काम कर रहा था शख्स, पीछे से कु्त्ते ने उतार दी पैंट, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

Dog Funny Viral Video: एक शख्स किचन में काम करने में व्यस्त था। तभी पीछे से आकर कुत्ते ने उसकी पैंट उतार दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Dog Viral Video dog took off man pants Funny Viral Video in Hindi
कुत्ते ने तो इज्जत उतार दी भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • किचन में काम कर रहा था शख्स
  • अचानक कुत्ते ने उतार दी पैंट
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, एक छोटे से कुत्ते ने सरेआम शख्स की 'इज्जत' उतार दी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर चटकारे भी ले रहे हैं।

इंसान का बच्चा हो या फिर जानवर का शरारत जरूर कर देते हैं। कई बार इनकी शरारत में दूसरों की हालत खराब हो जाती है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आप देख सकते हैं एक शख्स किचन में काम करने में व्यस्त है। तभी पीछे से उसका पालतू कुत्ता किचन में पहुंच जाता है। शख्स को पहले लगता है कि कुत्ता कुछ ऐसा नहीं करेगा। इसलिए, वह काम में लगा रहता है। लेकिन, अचानक कुत्ता शख्स की पैंट उतारने लगता है। जबकि, शख्स के हाथ में कुछ सामान होता है, जिसके कारण वह कुछ कर नहीं पाता। आगे का मामला आप खुद वीडियो में देख लें...

कुत्ते ने इज्जत उतार दी...

कुत्ते ने शख्स की ऐसी हालत कर दी उसे देखकर लोग दंग रह गए और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'animaissfofos'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि,  एक लाख 63 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। मजेदार वीडियो पर यूजर्स मजेदरा रिएक्शन देकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको कैसा लगा ये वीडियो?

अगली खबर