दो-दो लड़कियों के साथ इश्क फरमाता कैमरे में कैद हुआ यह जीव, किस्मत देख जल-भुनकर राख हुए लोग!

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 07, 2022 | 21:17 IST

Dolphin Kisses Two Girls Video: डॉल्फिन ऐसा जीव है, जो लोगों को बहुत आकर्षित करता है। समंदर की लहरों में रहने वाला यह जीव इंसान को बहुत पसंद होता है। इस जीव का अंदाज लोगों के दिल को छू लेता है। डॉल्फिन होते भी बड़े मौज वाले हैं।

dolphin
डॉल्फिन की चमकी किस्मत!  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • डॉल्फिन की किस्मत देखकर हो जाएगी जलन
  • दो लड़कियों के साथ इश्क फरमाता दिखा डॉल्फिन
  • कभी इधर तो कभी उधर चूमता नजर आया जीव

Dolphin Kisses Two Girls Video: सोशल मीडिया पर आपने जानवरों से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई जानवर इंसान को बहुत प्यारे होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने घरों में कुत्ते और बिल्ली पालते हैं। इन जानवरों की वह अपने बच्चों की तरह देखभाल करते हैं। इसी तरह डॉल्फिन भी ऐसा जीव है, जो लोगों को बहुत आकर्षित करता है। समंदर की लहरों में रहने वाला यह जीव इंसान को बहुत पसंद होता है। इस जीव का अंदाज लोगों के दिल को छू लेता है। डॉल्फिन होते भी बड़े मौज वाले हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डॉल्फिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस डॉल्फिन का वीडियो और उसकी किस्मत देखकर हो सकता है कि आप भी जल-भुनकर राख हो जाएं। वीडियो में यह डॉल्फिन एक साथ दो-दो लड़कियों को Kiss करता दिखाई दे रहा है। यही नहीं बल्कि डॉल्फिन दो लड़कियों को एक साथ Kiss करके इतना खुश नजर आ रहा है कि उसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। इस डॉल्फिन की खुशी देखकर सोशल मीडिया पर हजारों लोग जल-भुनकर राख हो गए हैं। दिल थामकर देखें वीडियो- 

डॉल्फिन की किस्मत पर जल उठेंगे आप

आपने अक्सर डॉल्फिन को जबरदस्त करतब दिखाते हुए देखा होगा। हालांकि, इस वीडियो में वह अपनी दो-दो ट्रेनर के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। वीडियो में यह डॉल्फिन किसी दिलफेंक आशिक की तरह बर्ताब कर रहा है। इस डॉल्फिन की हरकतें देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स को भी जलन हो गई है। आप देख सकते हैं कि पूल के किनारे दो लड़कियां और एक डॉल्फिन लेटे हुए हैं। ये दोनों लड़कियां शायद डॉल्फिन की ट्रेनर हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, घरवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा

आप देख सकते हैं कि अपने इर्द-गिर्द लेटी दोनों लड़कियों को देखकर डॉल्फिन इतने आनंद में आ जाता है कि कभी इधर तो कभी उधर मुंह करके दोनों को Kiss करने लगता है। वीडियो को @Twitube_123 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप दोनों लड़कियों को भी डॉल्फिन की शरारत एंजॉय करते देख सकते हैं। वीडियो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक 1.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर