VIDEO: सजी-धजी दुल्हन के साथ दोस्तों ने किया ऐसा काम, वीडियो देख कहेंगे- 'ऐसे दोस्त से दुश्मन अच्छे'

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

Dulhan Video Friends Throw Bride in Swimming pool Funny Video Goes Viral
दुल्हन के साथ खेल हो गया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मजेदार है दुल्हन का ये वीडियो
  • दोस्तों ने दुल्हन को स्विमिंग पूल में फेंका
  • सोशल मीडिया पर छाया शादी का मजेदार वीडियो

Bride Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीरियस वाले भी होते हैं, जिन्हें देखकर मेहमान तक भौचक्के रह जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दोस्तों ने दुल्हन की 'घनघोर बेइज्जती' की है। जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

किसी भी लड़की के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है। इतना ही नहीं सबकी नजरें दूल्हा-दुल्हन पर ही टिकी होती है। लेकिन, जरा सोचिए अगर उनके साथ कुछ अलग हो जाए तो कैसा लगेगा? एक दुल्हन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं दुल्हन सज-धज कर पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम कृतिका खुराना है और उसकी हेल्दी सेरेमनी चल रही थी। उसी दौरान उसके दोस्तों ने उसे जबरन उठाया और पास में मौजूद स्विमिंग पूल में फेंक दिया। ये सीन देखकर तो लोग ठहाके लगाने लगे। लेकिन, जरा सोचिए दुल्हन पर क्या बीती होगी? देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: स्पीड में बाइक से नदी पार कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख सिहर जाएंगे आप

दुल्हन के साथ तो खेल हो गया...

वीडियो देखकर तो आपको भी ठहाके लगाने का मन कर होगा। यहां आपको बता दें कि कृतिका यूट्यूबर है और सोशल मीडिया पर उसके वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उसने अपनी शादी सेरेमनी के कई वीडियोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को भी लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। 


 

अगली खबर