हाथी का बच्चा पड़ गया मॉडल के पीछे, धक्का देकर गिराया नीचे और करने लगा ऐसी हरकत

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 30, 2022 | 14:56 IST

Elephant baby fell on Model: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का प्यारा सा बच्चा एक मॉडल को देखकर उस पर फ्लैट होता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि वह मॉडल को प्यार करने लगा है। इसके बाद वह मॉडल के साथ बहुत ही खूबसूरत चुहलबाजी करता है।

elephant
हाथी की क्यूट हरकत  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मॉडल को देखकर मोहित हो गया हाथी का बच्चा
  • मॉडल को नीचे लुढ़काकर की प्यारी मस्ती
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा वीडियो

Elephant baby fell on Model: प्यार बहुत ही खूबसूरत अहसास है, जिस तरह इंसानों को इंसानों से और जानवरों को जानवरों से प्यार होता है। वैसे ही इंसानों को जानवरों और जानवरों को इंसानों से भी हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का प्यारा सा बच्चा एक मॉडल को देखकर उस पर फ्लैट होता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि वह मॉडल को प्यार करने लगा है। इसके बाद वह मॉडल के साथ बहुत ही खूबसूरत चुहलबाजी करता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल को अपने पास पाकर हाथी का बच्चा उसके पीछे ही पड़ जाता है। वह उसके साथ खेलने की कोशिश करता है। हाथी के बच्चे जिस तरह एक-दूसरे को नीचे गिराकर खेलते हैं। ठीक उसी तरह हाथी का यह बच्चा मॉडल को भी नीचे गिराकर उसके साथ खेलता नजर आता है। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा प्यारा है। आप भी हाथी के बच्चे की क्यूट हरकतें देखकर अपना दिल हार बैठेंगे। एक बार तो हाथी का बच्चा मॉडल को नीचे गिराकर उसके ऊपर लेट भी जाता है।

ये भी पढ़ें- अनोखी मोहब्बत: 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

मॉडल के साथ जमकर मस्ती करता है हाथी का बच्चा

आप देख सकते हैं कि मॉडल भी हाथी के बच्चे के साथ जमकर मस्ती करती है। वह हाथी के बच्चे के साथ खेलती नजर आती है और हाथी का बच्चा जो भी हरकतें करता है, मॉडल उसे करने देती है। वीडियो में दिख रही मॉडल का नाम मेगन मिलन है। वह हाल ही में थाईलैंड (Thailand) के चियांग माई के अभयारण्य में घूमने गई थीं। इस दौरान उनकी हाथी के बच्चे के साथ यह प्यारी सी मुठभेड़ हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोग जमकर देख रहे हैं। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Storyful (@storyfulvideo)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर storyfulvideo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा मॉडल मेगन को नीचे गिराता है और उनके ऊपर लुढ़क जाता है। हाथी के बच्चे की हरकतें बहुत ही प्यारी लगती हैं।

अगली खबर