हाथी के साइकिल चलाने का अंदाज देख दंग रह गए लोग, Video Viral

Elephant Viral Video: हाथी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्त अंदाज में साइकिल चला रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Elephant Video Elephant Cycle Today Viral Google Trend Video
हाधी का गजब अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हाथी का जबरदस्त अंदाज
  • साइकिल चलाने का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको जानवरों के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसे देखकर चेहरा खिल उठता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि सच में ऐसा भी हो सकता है? इसी कड़ी में हाथी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाए।

आमतौर पर आपने हाथियों को जंगलों में, फिल्मों में या फिर सर्कस में ही अजीबोगरीब हरकतें करते देखा होगा। लेकिन, हाथी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्त अंदाज में साइकिल चला रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक शख्स साइकिल पर हाथी को बिठा देता है और फिर उसे इशारा करते हुए बताता है कि किस तरह साइकिल को चलाना है। उसके बाद जिस तरह से हाथी से साइकिल चलाता है उसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आलम ये है कि हाथी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

हाथी का जबरदस्त अंदाज

हो सकता है इससे पहले आपने हाथी को इस तरह साइकिल चलाते हुए नहीं देखा हो। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर 'naturebeauty8967' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को तकरीबन चार लाख लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर पर कमेंट किए हैं। एक ओर जहां कुछ लोग हाथी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर