OMG: पिता न होता तो एक सेकेंड में चली जाती बच्चे की जान! गजब की फुर्ती दिखाकर बचाई जिंदगी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 09, 2022 | 21:35 IST

Father Saved Child Life: बाइक पर एक बच्चा बैठा हुआ है। वहीं उसके पास बच्चे के पिता भी खड़े दिखाई देते हैं। पिता बहुत ही आराम से अपने बच्चे के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तभी कुछ ऐसा होता है, जिससे पिता की सांस अटक सी जाती है।

father
शॉकिंग वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नहीं देखा होगा इतना हैरान करने वाला वीडियो
  • पिता की फुर्ती ने बचाई बच्चे की जान
  • बाइक पर बैठे बच्चे को कार ने मारी जोरदार टक्कर

Father Saved Child Life: आपने अक्सर देखा होगा कि कई हादसे ऐसे हो जाते हैं, जो किसी ने सोचे नहीं होते हैं। कई बार बिना गलती के इंसान की जान चली जाती है। हालांकि, कई बार जान जाते-जाते बच जाती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रातों की नींद उड़ जाएगी। यह वीडियो एक पिता और उसके छोटे से बच्चे से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता किसी सुपरहीरो की तरह अपने बच्चे की जान बचाता है।

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो सड़क पर बड़ी ही लापरवाही से चलते हैं। इन लोगों की वजह से सड़क पर हादसे हो जाते हैं। इसमें जिसकी गलती नहीं होती है, उसकी जान पर बन आती है। यह हादसा (Accident) भी ऐसा ही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक बाइक खड़ी है। इस बाइक पर एक बच्चा बैठा हुआ है। वहीं उसके पास बच्चे के पिता भी खड़े दिखाई देते हैं। पिता बहुत ही आराम से अपने बच्चे के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तभी कुछ ऐसा होता है, जिससे पिता की सांस अटक सी जाती है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by TRT World (@trtworld)

वीडियो देखकर बढ़ जाएगी दिल की धड़कन

वीडियो को देखकर आपकी भी दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। आप वीडियो देखकर कह सकते हैं कि बच्चा मौत को छूकर वापस आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता अपने बच्चे को पकड़कर खड़े हुए हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में क्या होने वाला है। दरअसल, एक सुपरस्पीड कार (Car) अचानक से आती है। आप देख सकते हैं कि वह कार बाइक को जोरदार टक्कर मारती है। हालांकि, पिता पलक झपकते ही किसी सुपरहीरो की तरह अपने बच्चे को तब तक बाइक से उठा चुका होता है। आप देख सकते हैं कि एक सेकेंड की भी देरी होती तो बच्चे की जान जा सकती थी। वीडियो में देख सकते हैं कि पिता बच्चे को उसकी मां की गोद में देकर कार चलाने वाले को जोर से चिल्लाता है। हालांकि तब तक कार ड्राइवर वहां से काफी दूर जा चुका था। वीडियो को trtworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर