Viral Videos 2021: हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के इन 2 वीडियो ने 2021 में मचाई धूम, पूरी दुनिया में हुआ फेमस

Most Viral Videos of 2021: साल 2021 अब खत्म होने वाला है। इस साल सोशल मीडिया पर सहेदव और पावरी गर्ल का जलवा कायम रहा। इन दोनों के वीडियो ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी।

From Pawri to Bachpan Ka Pyar, These 2 videos of India and Pakistan became famous all over the world
साल 2021 में दोनों सबसे ज्यादा फेमस हुए 
मुख्य बातें
  • साल 2021 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं
  • सबसे ज्यादा इन दो वीडियो ने मचाया धूम
  • पावरी गर्ल और सहदेव का जलवा रहा कायम

Most Viral Videos of 2021: साल 2021 खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। पिछले दो साल से पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। हालांकि, इस साल लोगों को थोड़ी आजादी जरूर मिली। लेकिन, इस एक साल में दुनिया ने बहुत कुछ देखा और सीखा। कईयों ने अपनों को खोया, तो कुछ ने बहुत कुछ पाया। इन सबके बीच दो ऐस लोग सामने आया, जिन्होंने ना केवल लोगों के दिलों पर ब्लकि पूरी दुनिया पर 'राज' किया। साल 2021 में सबसे ज्यादा चर्चे इन्हीं के हुए और सोशल मीडिया पर इनके वीडियो जमकर वायरल हुए।

'बचपन का प्यार'

सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। सहेदव का 'बचपन का प्यार' गाना जमकर वायरल हुआ था। इस एक गाने से सहदेव रातोंरात स्टार बन गया। एक समय ऐसा भी था जब हर जगह उसी के वीडियो दिखाई दे रहे थे। इतना ही नहीं उस गाने पर लोगों ने जमकर वीडियो भी बनाए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी सहदेव की तारीफ की और सम्मानित किया। बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने तो अपने साथ गाना तक गवा लिया। आलम ये है कि अब तक इस वीडियो के चर्चे हैं। 

पावरी गर्ल

हिन्दुस्तान ही नहीं पाकिस्तान का भी एक वीडियो पूरी दुनिया में छाया रहा। लोगों ने उस वीडियो को काफी पसंद किया और जमकर तारीफ भी की। जी हां, हम बात करे रहे हैं पाकिस्तान की पावरी गर्ल (Pawry Girl) की। 2021 में इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। स्टार से लेकर सुपरस्टार तक ने इस वीडियो पर मीम्स बनाकर शेयर किए। पूरी दुनिया में इस वीडियो की चर्चा हुई और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोगों ने देखा। 

अगली खबर