Viral: अपनी शादी में पुश अप मारते नजर आए दूल्हा-दुल्हन, देखें दिन बनाने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन पुश अप मारते नजर आए। लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Funny Video Bride Groom push up During Wedding Video Goes viral
दूल्हा-दुल्हन ने तो गजब कर दिया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी में दूल्हा-दुल्हन ने किया कमाल
  • पुश अप मारते नजर आए दूल्हा-दुल्हन
  • लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया पर शादियों के भी मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी भी होती है। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियो पर यूजर्स भी जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें शादी के मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन पुश अप करते नजर आ रहे हैं। 

आज कल हर कोई अपनी शादी को खास बनाना चाहता है। इसके लिए तो कई बार लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह शादी के मंडप में एक दूल्हा-दुल्हन पुश- अप मार रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ लोगों को हंसी भी आ रही है। देखें ये मजेदार वीडियो..

दूल्हा-दुल्हन ने तो कमाल कर दिया

सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि अपनी शादी में ये दूल्हा-दुल्हन लोगों को फिट रहने का संदेश दे रहे हैं, जो काफी यूनिक है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। जबकि, तकरीबन 35 सौ लोग इसे पसंद कर चुके हैं। तो आपको शादी का ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं?

अगली खबर