Viral: इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक सांप, ढूंढ लिया तो समझिए बाज से भी तेज है आपकी नजर?

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक विशालकाय सांप छिपा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि केवल तेज नजर वाले को ही सांप नजर आएगा।

Viral photo Snake hidden in tree can you spot it
तस्वीर में छिपा है सांप...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • तस्वीर में छिपा है सांप
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
  • तेज नजर वाले को ही सांप आएगा नजर

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं। क्योंकि, इस तस्वीर में एक खतरनाक सांप छिपा हुआ है, जिसे ढूंढना सबके बस की बात नहीं है। हालांकि, जिनकी पैनी नजर है, उन्हें तो सांप दिख गया। लेकिन, ज्यादातर लोग अब भी सांप को ढूंढने में लगे हैं। तो आप भी कोशिश कीजिए तस्वीर में छिपे सांप को ढूंढने में...

सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर कन्फ्यूजिंग तस्वीर शेयर को लोग चैलेंज देते रहते हैं। कभी कोई पजल शेयर करता है, तो कभी तस्वीर में किसी चीज को ढूंढने का चैलेंज देते हैं। इसी कड़ी में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के एक अधिकारी ने लोगों को इस तस्वीर में सांप को ढूंढने का चैलेंज दिया है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं एक पेड़ दिखाई दे रहा है। पहली नजर मे तस्वीर बेहद सामान्य है, लेकिन इस तस्वीर में एक सांप छिपा है जिसे ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। तो आप इस तस्वीर में सांप को फटाफट ढूंढिए.. 

ढूंढो तो जानें...

कुछ लोग तो तस्वीर में सांप को ढूंढ लिए हैं, क्या आपको नजर आया? ट्विटर पर इस तस्वीर को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। अगर गौर से इस तस्वीर को देखेंगे तो आपको सामने पेड़ पर एक सांप लिपटा हुआ नजर आ जाएगा। जो दिखने में छाल के रंग का है। इसी कारण लोगों को पहली नजर में साप दिखाई नहीं दे रहा है। इस तस्वीर को अब तक तकरीबन तीन हजार लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, दो सौ लोग इस तस्वीर को रिट्वीट कर चुके हैं और काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। 

अगली खबर