Viral: साइकिल चलाते-चलाते रोड पर करने लगा स्टंट, फिर जो हुआ वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग!

Funny Stunt Video: एक शख्स सड़क पर साइकिल स्टंट कर रहा था। लेकिन, अचानक उसके साथ जो हुआ उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। सोशल मीडिया पर अब वीडियो वायरल हो रहा है।

Funny Video Man Doing Stunt on cycle then what happened watch funny video
स्टंट करने के चक्कर में उड़ गया मजाक...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Stunt Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल के युवाओं में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। क्योंकि, उन्हें फेमस जो होना है? इसके लिए कई बार तो वो ऐसी-ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान-परेशान रह जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को ऐसा करने में कामयाबी भी मिल जाती है और वो 'स्टार' बन जाते हैं। लेकिन, कई बार लोगों का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के दिलों पर 'राज' करने लगते हैं।  

इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक युवक जो करने की कोशिश कर रहा है उसमें उसको कामयाबी तो नहीं मिली, लेकिन लोगों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इतना ही नहीं अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं चलती सड़क पर एक युवक साइकिल चला रहा है। अचानक साइकिल से उतर कर वह करतब करने लगता है। इसके बाद उछलते हुए वह साइकिल पर बैठना चाहता है, लेकिन गजब तरीके से नीचे गिर पड़ता है। देखें वीडियो...

स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल

वीडियो देखकर आपको हंसी भी हो रही है और हैरानी भी हो रही होगी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@HldMyBeer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को तकरीबन 45 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 सौ से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं। 

अगली खबर