Viral: खेत में भिड़ गई दो महिलाएं, दोनों के बीच जमकर चले घूंसे, वीडियो देख कहेंगे- 'इन्हें WWF में भेजो'

Viral Fight Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं जबरदस्त तरीके से आपस में लड़ रही हैं। लोग इस वीडियो को देखकर जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Funny Video Women Funny Fight Video Goes Viral on social media
महिलाओं के बीच जरदस्त लड़ाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दो महिलाओं के बीच जमकर चले घूंसे
  • वीडियो देख लोगों की छूट रही हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Fight Video: सोशल मीडिया कब, क्या मेटेरियल आप को देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। जबकि, कुछ को देखकर चौंक जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप 'उछल' जाएंगे और जमकर ठहाके लगाएंगे। इतना ही नहीं ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि आंटियों ने तो कमाल कर दिया।

सोशल मीडिया पर लड़ाई के भी कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसमें दो 'आंटियां' जबरदस्त फाइट कर रही हैं। लेकिन, इस फाइट को देखने के बाद लोगों की हंसी रोक नहीं रुक रही है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह दो महिलाएं खेत में खाट के ऊपर जमकर लड़ाई कर रही हैं। दोनों के बीच जमकर घूंसे चल रहे हैं। तो पहले वीडियो देख लें...

दिन बनाने वाला वीडियो...

वीडियो देखकर हंसी भी आयी होगी और हैरानी भी हो रहेगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'younglandlord01' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो धूम मचाने लगा है और यूजर्स वीडियो देखकर अपनी 'थकान' मिटा रहे हैं।  तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर