OMG: महज एक नाखून से गर्लफ्रेंड के सामने खुल गई ब्वॉयफ्रेंड की पोल, सच्चाई जान दंग रह गए लोग

Ajab Gajab News: एक महिला ने टिकटॉक पर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया किस तरह उसने ब्वॉयफ्रेंड की धोखेबाजी पकड़ी।

Girl caught cheating boyfriend with nails Know About Truth
महिला ने पकड़ी ब्वॉयफ्रेंड की धोखेबाजी 
मुख्य बातें
  • अनोखे अंदाज में महिला ने पकड़ी ब्वॉयफ्रेंड की धोखेबाजी
  • नाखून से खुल गई BF की पोल
  • सोशल मीडिया पर छाया मामला

Ajab Gajab News: कई बार हमारे आस-पास ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है। इतना ही नहीं जब महिला सच्चाई से रू-ब-रू हुई तो वो भी काफी दंग रह गई। तो आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब मामला?

टिकटॉक स्टार एब्स ने बताया कि महज पैर के एक नाखून से उसने ब्वॉयफ्रेंड की धोखेबाजी पकड़ी। अब आप सोच रहे होंगे कि नाखून से किस तरह सच्चाई पकड़ी? एब्स ने बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने वाली थी, लिहाजा उसने पैर के नाखून काटने का फैसला किया। उसने बताया कि वो ब्वॉयफ्रेंड के घर रुकने वाली थी। इसलिए उसने पैर के नाखून साफ किए। इतना ही नहीं बाजार जाकर उसने फेक नाखून खरीदे और ब्वॉयफ्रेंड के घर जाने से पहले उसे अपने पैरों के अंगुलियों में पहन लिया। रात होने पर दोनों सो गए, लेकिन अचानक एब्स टॉयलेट जाने के लिए उठी। एब्स की नींद जब खुली तो उसने देखा पैर की अंगुलियों में से एक नकली नाखून गायब हैं। उसे लगा कि नाखून बिस्त पर गिरे होंगे, उसने अंधेरे में ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी और किसी तरह नाखून को ढूंढने में कामयाब हो गई। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: बाइक के पिछले टायर से खोला बोतल का ढक्कन, स्टंट देख खुली रह जाएंगी आंखें

चौंकाने वाली सच्चाई

एब्स ने दोबारा नाखून को चिपकाया और सोने चली गई। सुबह जब दोनों की नींद खुली तो काफी चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने पैर के नाखून की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुमने एक नाखून बैंगनी रंग का क्यो लगाया है? ये बात सुनकर एब्स हक्के-बक्के रह गई। क्योंकि, उसने बैंगनी रंग के नाखून लगाए ही नहीं थी। ये नाखून किसी और का था जो बिस्तर पर गिरा था। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहा कि क्या तुम किसी और महिला के साथ सोते हो। ये नाखून मेरे नहीं है। सच्चाई सामने आने के बाद सब हैरान रह गए और मामले पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

अगली खबर