VIDEO: रेस्टोरेंट में खाना खाने गई लड़की ने चुराई ऐसी चीज, कैमरे में पकड़े जाने पर शर्म से हो गई लाल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 25, 2022 | 18:17 IST

Viral Video: इस वीडियो को देखकर लोगों को दिमाग भी चकरा गया है। रेस्टोरेंट में पहुंची इस लड़की की हरकत देखकर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

girl
लड़की ने की चोरी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • रेस्टोरेंट में खाना खाने गई लड़की ने चुराया टिश्यू पेपर
  • कैमरे में हुई कैद को शरमा गई लड़की

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज तरह-तरह के फनी वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा हुआ है। जो एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। इस दौरान उसने रेस्टोरेंट से एक ऐसी चीज चुरा ली। जिसे लेकर वह खुद शरमाती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे ले-लेकर वीडियो देख रहे हैं।

लड़की ने की हैरान करने वाली हरकत

वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल ड्रेस पहने एक लड़की रेस्टोरेंट में पहुंची थी। सबसे पहले वह वहां पर खाना खती है। इसके बाद टिश्यू पेपर से अपना हाथ साफ करती है। इसके बाद लड़की जो करती है, उसे देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। यह वीडियो देखने में काफी फनी है। इस वीडियो को देखकर लोगों को दिमाग भी चकरा गया है। रेस्टोरेंट में पहुंची इस लड़की की हरकत देखकर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

टिश्यू पेपर चोरी करती है लड़की

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल के पास बैठी लड़की खाना खाने के बाद टिश्यू पेपर से अपना चेहरा साफ करती है। इसके बाद उसे न जाने क्या सूझता है, वह टेबल पर रखे टिश्यू पेपर के डिब्बे को उठाती है और अपने बैग में रख लेती है। सिर्फ यही नहीं वह जहां से टिश्यू पेपर उठाती है, वहीं पर दूसरे टेबल से टिश्यू पेपर उठाकर रख देती है। इसके बाद जब लड़की को अहसास होता है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है तो वह अपनी हरकत पर शर्म से लाल हो जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने चेहरे पर अपना हाथ रखती है और हंसने लगती है। यह वीडियो bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

अगली खबर