Google Doodle सीरीज: इस बार खाना दे रहे लोगों को थैंक्यू, गूगल के पेज पर दिख रहा मजेदार एनीमेशन

महामारी के बीच चलाई जा रही सीरीज में गूगल ने गुरुवार को एक बार फिर खास एनीमेशन के साथ एक डूडल बनाया है। Google home search page पर यह दिलचस्प एनीमेशन नजर आ रहा है।

Google Doodle for Food workers
फूड वर्कर्स के लिए गूगल का खास डूडल 
मुख्य बातें
  • गूगल ने गुरुवार को दिलचस्प एनीमेशन के साथ बनाया एक खास डूडल
  • इस बार फूड वर्कर्स को समर्पित किया अपना होम पेज
  • कैरेक्टर के तौर पर नजर आए LOGO को दो अक्षर, खास सीरीज चला है सर्च इंजन

नई दिल्ली: Google लगातार उन लोगों को सलाम कर रहा है जो कठिनाई भरे इस समय में उन लोगों को याद कर रहा है जो लगातार अपने काम में लगे हुए हैं। बंद के बावजूद लोगों के लिए मददगार साबित हो रही सेवाओं से जुड़े लोगों का धन्यवाद करने के लिए सबसे मशहूर सर्च इंजन की ओर से एक खास सीरीज चलाई जा रही है। इस बार फूड सर्विस को केंद्र में रखकर गूगल ने खास डूडल तैयार किया है।

Google search page पर डूडल बनाकर लोगों के लिए खाना तैयार कर रहे लोगों का धन्यवाद किया है। साथ ही एक खास एनीमेशन भी होम पेज पर दिख रहा है। आइए जानते हैं इस बार गूगल के डूडल में क्या है खास।

कैरेक्ट के अंदाज में दिखे Google के दो अक्षर: जैसे ही आप होम पेज पर जाएंगे आपको एक लाइन लिखी नजर आएगी- 'सभी खाद्य सेवा में लगे लोगों को धन्यवाद' इसके साथ ही गूगल सर्ज पेज पर जाकर अगर आप लोगो पर नजर डालते हैं तो इसके साथ एक खास तरह का एनीमेशन जोड़ा गया है। पहले अक्षर जी के साथ पैर जोड़कर एक कैरेक्टर बनाया गया है और वहां से एक हार्ट निकलता है और एक अन्य कैरेक्टर के तौर पर दिख रहे आखिरी अक्षर 'ई' के पास पहुंच जाता है।

आखिरी अक्षर के सामने गैस और खाने का पैन भी नजर आ रहा है। यह एनीमेशन लोगों की ओर से दिन प्रतिदिन की जाने वाले खाने के ऑनलाइन ऑर्डर की प्रक्रिया को दिखाता है।

बीते दिन का डूडल: इससे पहले बुधवार को गूगल ने अपना डूडल 'पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स' को समर्पित किया था। इस दौरान भी G और e अक्षर कैरेक्टर के तौर पर दिखे थे और आखिरी अक्षर को डिलीवरी बॉय के तौर पर दिखाया गया था।

अगली खबर