Google Map के जरिए शख्स को मिला नरक का दरवाजा! तस्वीर वायरल होने पर मचा हड़कंप

वायरल तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, यह तस्वीर कहां की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इस दरवाजे की तस्वीर को लेकर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Google Maps user sparks mystery after uploading image of mysterious doorway
गूगल मैप ने आखिर क्या खोजा... 
मुख्य बातें
  • Google Maps ने दिखाया पाताल जाने का रास्ता!
  • तस्वीर वायरल होने पर मचा हाहाकार
  • किसी ने कहा 'नरक का दरवाजा', तो किसी ने कहा 'ग्रीस की प्राचीन सभ्यता' का हिस्सा


किसी जगह को ढूंढने और अनजान जगहों पर सुरक्षित पहुंचाने के लिए गूगल मैप आज के समय में सबसे आसान जरिया बन चुका है। लोग इसका काफी इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन, कई बार गूगल मैप पर ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने गूगल मैप पर ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिससे हड़कंप मच गया है। आलम ये है कि इस तस्वीर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

इस वायरल तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, यह तस्वीर कहां की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इस दरवाजे की तस्वीर को लेकर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ' एंट्रेंस टू...'।  कहने का मतलब ये है कि यह दरवाजा एक प्रवेश द्वार है, लेकिन कहां ले जाता है इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, दरवाजे की इस तस्वीर को लेकर लोग अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह 'नरक का दरवाजा' है। तो किसी ने इसे ग्रीस की प्राचीन सभ्यता का हिस्सा बताया है। एक ने तो सटीक जानकारी देते हुए कहा कि ये 'तुर्की' में कहीं मौजूद है। कुछ लोगों का का ये भी कहना है कि ये दरवाजा किसी कब्रिस्तान में भी खुलता है। लेकिन, पुख्ता जानकारी कहीं नहीं है।  

पहले भी गूगल मैप कर चुका है अजीबोगरीब चीजों की खोज

आलम ये है कि इस तस्वीर को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। यहां आपको बता दें कि गूगल मैप कई बार अजीबोगरीब चीजों की खोज करता रहता है। हाल ही में एक न्यूक आइलैंड की खोज की गई थी। जहां लोगों का जाना मना है। इससे पहले एक कपल को सुनसान सड़क पर अश्लील हरकत करते हुए गूगल मैप में रिकॉर्ड किया गया था। इतना ही नहीं एक कपल का राज भी गूगल मैप ने खोल दिया था। 

अगली खबर