Funny Video: गुस्से में आकर छत पर जा बैठी दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया वो बेहद ही मजेदार है

Bride Groom Funny Video: एक दुल्हन गुस्से में आकर छत पर जा बैठी। लोगों ने दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bride groom latest funny viral video in hindi
जब दुल्हन को आया गुस्सा...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुस्से में छत पर जा बैठी दुल्हन
  • दुल्हन की हरकत देख दंग रह गए लोग
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के भी काफी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो को तो देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, नाराज होकर दुल्हन ने जो किया उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। आलम ये है कि लोग इस मजेदार वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आमतौर पर शादियों में दूल्हा-दुल्हन काफी खुश नजर आते हैं। लेकिन, इस वीडियो में तो कुछ उल्टा ही नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दुल्हन गुस्से में है। घूंघट में गुस्से से आगबबूला दुल्हन अचानक छत पर पहुंच जाती है। उसके पीछे-पीछे घर के लोग भी पहुंच जाते हैं। लेकिन, अचानक दुल्हन सीढ़ी उठाती है और काफी तेजी में छत पर जाकर बैठ जाती है। दुल्हन का गुस्सा देख दूल्हा भी वहां पहुंच जाता है। पहले तो लोग दुल्हन को समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, दुल्हन किसी की नहीं सुनती है। बेचारा दूल्हा भी लोगों से मदद करने के लिए कहता है, फिर जो होता है वो आप खुद वीडियो में देख लें...

जब दुल्हन को आया गुस्सा...

दुल्हन को सबने मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन, वीडियो देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। आलम ये है कि वीडियो अब वायरल होने लगा है। किसी का कहना है कि छत से कूद जाओ, तो किसी का कहना है दूल्हे को चेंज करो।

अगली खबर