आशिकमिजाज निकला दादा, पोते की प्रेमिका संग उड़ाता था गुलछर्रे, फोन चेक करने के बाद उड़े होश

एक टिकटॉक यूजर कहता है कि यह देखकर धक्का लगा कि उसके खुद के दादा जी उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ाते थे। शायद उसे इस बात की जानकारी कभी ना होती अगर उसने अपने गर्लफ्रेंड के फोन की पड़ताल नहीं करता।

Tik Tok, Aashiqui, Aashiqui Dada, Trending Viral, Tiktok User @stacks1400
आशिकमिजाज निकला दादा, पोते की प्रेमिका संग उड़ाता था गुलछर्रे 
मुख्य बातें
  • एक आदमी का दिल टूट गया जब उसे पता चला कि उसका बेटा वास्तव में उसका चाचा था
  • प्रेमिका के फोन से पता चला कि उसकी प्रेमिका का उसके दादा के साथ अफेयर चल रहा है
  • कई वर्षों के संदेशों और चित्रों से अवैध संबंधों के बारे में पता चला।

क्या कोई दादा ऐसा काम कर सकता है, क्या कोई दादा अपने पोते की प्रेमिका से संबंध बना सकता है। आप कहेंगे कि ये कैसी वाहियात बात है। लेकिन जब एक पोते ने अपने दादा की काली करतूतों को बयां करना शुरू किया तो हर कोई स्तब्ध था कि क्या ऐसा भी हो सकता है। अब इस बात का फैसला तो आप सबको करना है कि पोते के आरोपों में कितना दम है लेकिन पोते के जिक्र के बाद उसके परिवार में भूचाल आ गया है।

आशिक मिजाज निकला दादा
टिकटॉक यूजर @Stacks 1400 अपनी दुखभरी कहानी को कुछ इस तरह साझा किया है। उसका कहना है कि उसके दादा जी का उसके गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर था जब वो सब लोग एक साथ रह रहे थे। उसे पता चला कि उसके दादा जी उसकी प्रेमिका के साथ अनैतिक काम किया करते थे। उसने अपने वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया है कि वो विश्वास नहीं कर सकता है कि ऐसा भी कुछ हो सकता है हालांकि उसके दादा जी का इस तरह की करतूतों को लंबा इतिहास रहा है। वीडियो के साझा होते है सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई और बड़ी संख्या में लोग पोते के समर्थन में उठ खड़े हुए। 

सोशल मीडिया पर पोते के समर्थन में उमड़े लोग
एक यूजर कहता है कि उसे यह सब सुनकर बहुत दुख हुआ। अब सबकुथ अंधेरे जैसा लग रहा होगा। अपने लिए कुछ समय निकालो। तुम इसके लिए डिजर्व नहीं करते थे लेकिन तुम्हारे लिए कुछ और बना है। दूसरा यूजर कहता है कि उस व्यक्ति से इस समय नफरत करने की जरूरत नहीं, यह तुम्हार समय है और खुद को ऊंचा साबित करो। 

सोशल मीडिया पर पोते से कई सवाल
सोशल मीडिया पर उस शख्स से कई लोगों ने सवाल पूछा कि आखिर उसे कैसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही है। इस सवाल के जवाब में उस शख्स मे एक दूसरा वीडियो पोस्ट किया और बताया कि एक दिन उसने अपनी गर्लफ्रेंड के फोन को लिया जब वो शॉवर लेने के लिए बॉथरूम में थी। फोन को चेक करने के बाद जब कुछ तस्वीरें उसके दादा जी के साथ नजर आईं तो वो अवाक था। वो बताता है कि उसके पिता जी ने अपने पिता जी यानी दादा जी को कभी पसंद नहीं किया। 

अगली खबर