शिकारी बाज ने किया हमला, क्या अपने बच्चों को बचा पाई होगी मुर्गी? Video देख सन्न रह जाएंगे

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 24, 2022 | 14:32 IST

Hawk Hen Fight Video: कई बार बाज खरगोश जैसे बड़े जानवरों को भी अपने पंजे में लेकर उड़ जाता है। सोचिए इतना खतरनाक पक्षी जब मुर्गी के बच्चों का शिकार करना चाहेगा तो उसकी मां क्या ही कर पाएगी? हालांकि, मां तो मां होती है। वह अपने बच्चों को यूं ही किसी का शिकार नहीं करने देगी।

hen
मुर्गी ने बाज को सिखाया सबक  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • बाज ने कर दिया मुर्गी के बच्चोंं पर हमला
  • मुर्गी ने बाज को कुछ ऐसे सिखाया सबक
  • जिंदगीभर मुर्गी के सबक को याद रखेगा बाज

Hawk Hen Fight Video: बाज इस धरती का सबसे खूंखार पक्षी माना जाता है। अपने शिकार को यह आसमान से ही देख लेता है। इसकी नजर इतनी पैनी होती है कि पानी के भीतर से यह मछली का शिकार कर लेता है। वहीं, कई बार बाज खरगोश जैसे बड़े जानवरों को भी अपने पंजे में लेकर उड़ जाता है। सोचिए इतना खतरनाक पक्षी जब मुर्गी के बच्चों का शिकार करना चाहेगा तो उसकी मां क्या ही कर पाएगी? हालांकि, मां तो मां होती है। वह अपने बच्चों को यूं ही किसी का शिकार नहीं करने देगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो भी एक शिकारी बाज से जुड़ा हुआ है। दरअसल, उस बाज को आसमान से मुर्गी और उसके कुछ चूजे नजर आते हैं। इसके बाद उसे चूजों को खाने का लालच लगता है। चूजों की लालच में वह आसमान से सीधा नीचे आता है और चूजों का शिकार करने के लिए उन पर हमला कर देता है। बाज ने चूजों के पास उनकी मुर्गी मां को जरूर देखा था, लेकिन उसे लगा था कि वह क्या ही कर पाएगी! देखें वीडियो- 

मुर्गी करती है जवाबी हमला

बाज का यही सोचना उसके लिए खतरनाक साबित होता है। जैसे ही वह चूजों पर हमला करता है, वैसे ही मुर्गी उस पर जवाबी हमला बोल देती है। जबतक बाज कुछ समझ पाता, तब तक मुर्गी उस पर कई वार कर चुकी होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुर्गी अपनी चोंच से शिकारी बाज पर कई हमले करती है। वह बाज पर लगातार हमले करती जाती है। ये हमले इतने अचानक होते हैं कि बाज को संभलने का जरा सा भी मौका नहीं मिलता है। इसके बाद वह चौंधिया जाता है और मुर्गी के हमलों से बचने के लिए यहां-वहां भागने लगता है।

दूसरी तरफ मुर्गी भी बाज को बिल्कुल बख्शने के मूड में नजर नहीं आती है। वह बाज को खदेड़-खदेड़कर उस पर हमला करती है। मुर्गी बाज पर तब तक वार करती रहती है, जब तक शिकारी पक्षी वहां से डरकर भाग नहीं जाता है। जब मुर्गी को महसूस हो जाता है कि अब उसके बच्चे सुरक्षित हैं, तब वह दोबारा वापस आती है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को World of Wildlife and Village नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

अगली खबर