Funny Video: पार्टी में खाना खाने के बाद बुजुर्ग ने जो किया, उसे देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Hilarious Video: पार्टी मे एक बुजुर्ग ने खाना खाने के बाद ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Hilarious Video Old Man Doing Something Strange During Party Funny Video Goes Viral
बुजुर्ग ने तो गजब कर दिया...  |  तस्वीर साभार: Instagram

Old Man Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ गुदगुदाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोग भौचक्के रहे जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक बुजुर्ग ने खाने के बाद जो किया उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

अक्सर पार्टी-फंक्शन में आपने लोगों को अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा होगा। लेकिन, एक पार्टी में बुजुर्ग ने जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए और जमकर ठहाके लगाने लगे। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं लोग दावत का मजे ले रहे हैं। दावत में एक बुजुर्ग भी खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, उनके आस-पास कुछ बच्चे भी बैठे हैं। बुजुर्ग मजे से खाना खाने के बाद एक रोटी उठाते हैं और उससे अपना मुंह साफ करने लगते हैं। ये देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sen Sen (@sensen4947)

दिन बना देगा वीडियो

बुजुर्ग की इस हरकत ने लोगों को चौंका दिया। इतना ही नहीं किसी को ये समझ नहीं आया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sensen4947'  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि काफी लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर