अगर आपने देख लिया यह Video तो पक्का बन जाएंगे जादूगर! यकीन नहीं आता तो ट्राई कर ही लीजिए

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 01, 2022 | 17:47 IST

Magic Trick Video: इस 55 सेकेंड का वीडियो देखकर अपने आस-पास के लोगों को 'जादू' दिखा सकते हैं। वीडियो आपकी आंखें खोलकर रख देगा। वीडियो आपको आत्मविश्वास दिलाएगा कि ट्रिक्स सीखकर आप भी अपने दोस्तों के बीच धौंस जमा सकते हैं।

magic
मैजिक ट्रिक्स  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सभी को जरूर देखना चाहिए यह वीडियो
  • देखिए कैसे लोगों को बेवकूफ बनाते हैं जादूगर
  • वीडियो देखकर आप भी बन जाएंगे जादूगर!

Magic Trick Video: एक जमाना था, जब जादूगर छोटे-मोटे जादुई ट्रिक्स दिखाकर लोगों को हैरान कर देता था। लोग भी आंखें फाड़-फाड़कर इन्हें देखते रह जाते थे और जादूगर को चमत्कारिक पुरुष समझ बैठते थे। हालांकि, आज का जमाना काफी स्मार्ट हो गया है। आज लोग इंटरनेट पर जाकर उन ट्रिक को डिकोड कर लेते हैं, जिन्हें दिखाकर जादूगर लोगों को बेवकूफ बनाते थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आपने इस वीडियो को देख लिया तो यकीनन आप छोटा-मोटा जादूगर बन ही जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जादूगर जिसे जादू कहकर दिखाता है, वह सिर्फ हमारी नजरों का धोखा होता है। यह वीडियो आपको इसी बात का यकीन दिलाएगा। वहीं, आप भी इस 55 सेकेंड का वीडियो देखकर अपने आस-पास के लोगों को 'जादू' दिखा सकते हैं। ये वीडियो आपकी आंखें खोलकर रख देगा। इसके साथ ही आपको आत्मविश्वास दिलाएगा कि थोड़ी-बहुत ट्रिक्स सीखकर आप भी अपने दोस्तों के बीच धौंस जमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- चार्जिंग में फोन लगाकर सोना हो सकता है जानलेवा, लड़की को नींद में लगा करंट; जागने से पहले ही तोड़ दिया दम

जादुई ट्रिक की खुल गई पोल

वीडियो में आपको एक शख्स दिख रहा होगा। यह शख्स बारी-बारी से जादू के कुछ ट्रिक्स के पीछे की सच्चाई लोगों के सामने रख रहा है। वह इन ट्रिक्स के पीछे की सच्चाई बताकर जताता है कि कोई भी इसे आसानी से कर सकता है। यह शख्स लाइटर से लौ ट्रांसफर कर लेने की ट्रिक, हवा से ताश के पत्ते नीचे गिराने की ट्रिक, अपना सिर हवा में लहरा देने जैसी अचंभित करने वाली ट्रिक का सच बताता नजर आता है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको पता चल जाएगा कि जिसे हम आज तक जादू समझ रहे थे, दरअसल वो सिर्फ हाथ की सफाई है। देखें वीडियो- 

ऑनलाइन सीख सकते हैं बेवकूफ बनाना

आप वीडियो में देख पाएंगे कि छोटी-छोटी चीजें हमारी आंखों को आसानी से भ्रमित कर देती हैं। इस वीडियो के जरिए आपको बहुत कुछ सीखने को मिल जाएगा। वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'थोड़ी सी हाथ की सफाई और कलाकारी के साथ आसान सा जादू।' वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे अबतक 47 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखकर एक बात तो माननी पड़ेगी कि लोगों को बेवकूफ बनाने की ट्रिक भी ऑनलाइन सीखी जा सकती है।

अगली खबर