Train: चलती ट्रेन में सामने आया ये खतरनाक स्टंट, देखकर थम जाएंगी आपकी सांसें [Video]

Stunt in Train incident Video: चलती ट्रेन में स्टंट करना खतरनाक होता है और इसमें जान भी जा सकती है लेकिन लोग मानते नहीं है ऐसा ही एक वीडियो भारतीय रेलवे ने ट्वीट किया है। 

Stunt Video in Train
भारतीय रेल कितनी ही बार चेतावनी जारी कर चुका है कि स्टंट के चक्कर में अपनी जान से हाथ ना धोयें 

नई दिल्ली: ट्रेन हमारी सुविधा के लिए होती हैं और हमें अपनी मंजिल पर पहुंचाती है लेकिन कई लोग इसे स्टंट करने का स्थान मान लेते हैं और चलती ट्रेन में स्टंटबाजी कर अपना घटिया हुनर दिखाते हैं।ऐसे कितने ही हादसे सामने आए हैं कि चलती ट्रेन में स्टंट करने के दौरान लोगों की जान चली गई है लेकिन फिर भी लोग सुधरते नहीं हैं।

भारतीय रेल कितनी ही बार चेतावनी जारी कर चुका है कि स्टंट के चक्कर में अपनी जान से हाथ ना धोयें, आपका जीवन अनमोल है घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है ऐसे संदेश रेलवे देता रहता है लेकिन कुछ लोगों के कानों पर जूं नहीं रेंगती है और वो ऐसा करना जारी रखते हैं।

रेलवे ने अपने ऑफिशिली ट्विटर हैंडल पर एक खतरनाक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है-चलती हुई ट्रेन से उतरना- चढ़ना जानलेवा है, इन्हें देखिए स्टंट के चक्कर में अपनी जान से हाथ धो बैठते लेकिन हर बार किस्मत इनके साथ नहीं होगी...

 

 

इससे पहले भी इस तरीके के स्टंट के वीडियो सामने आते रहे हैं, मुंबई लोकल ट्रेन में भी स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती रही हैं, पहले भी कई बार लकड़े और लड़कियां खतरनाक स्टंट कर चुके हैं।

स्टंट का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्टंट करने वाला कोई लड़का नहीं, बल्कि एक लड़की थी। सोशल मीडिया में यह वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। 

 

 

वीडियो के मुताबिक लड़की दांए हाथ से ट्रेन के दरवाजे के हैंडल को पकड़े हुए है और खतरनाक तरीके से ट्रैक पर खड़े खंभों को टच कर रही है। 51 सेंकेंड के इस वीडियो के अंत में महिला प्लेफॉर्म पर रुकने से पहले ही कूद जाती है।

अगली खबर