Russia Ukraine War:क्या परमाणु युद्ध और तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया? साल 2022 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं ये भविष्यवाणियां

Nostradamus predictions For 2022: दुनिया के चर्चित भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने साल 2022 में यूरोप में जंग की चेतावनी दी थी साथ ही बताते हैं कि उन्‍होंने यह भी कहा था कि फ्रांस को उसके पूर्वी हिस्‍से में खतरे का सामना करना पड़ेगा।

Nostradamus predictions on Ukraine Russia War
यूरोप में छिड़ी इसी जंग की ओर चर्चित भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने सालों पहले में अपनी भविष्‍यवाणी में इशारा किया था(फाइल फोटो) 

Nostradamus predictions on Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच कई शहरों में लगातार चौथे दिन भीषण जंग जारी है और इसमें अब तक दोनों ही देशों के सैकड़ों की संख्‍या में जवान मारे गए हैं कहा जा रहा है कि अब इसका डर सता रहा है कि इस जंग की तपिश यूरोप के अन्य देशों में भी ना भड़क जाए।

नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं जो दुनिया के लिए बेहद डराने वाली हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा।

गौर हो कि यूरोप में छिड़ी इसी जंग की ओर चर्चित भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने सालों पहले में अपनी भविष्‍यवाणी में इशारा किया था। वहीं इस युद्ध में नाटो ने अपने सैन्य कमांडरों को अपनी सीमा सुरक्षित रखने के लिए तैयारी तेज करने का आदेश दिया है। इसके बाद नाटो ने अपनी जंगी जहाजों एवं युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। 

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का जवाब! ब्रिटेन ने NATO के पूर्वी मोर्चे को मजबूत करने के लिए तैनात की अपनी सेनाएं

संभावनायें जताई जा रही हैं कि इन कोशिशों का क्या संकेत है कि क्या नाटो भी युद्ध में शामिल होगा? यदिर ऐसा होता है, तो माना जा रहा है कि ये तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी और अगर ऐसा होता है तो परमाणु जंग को रोक पाना लगभग असंभव सा होगा ऐसा कहा जा रहा है।

'शायद हम यहीं मर जाएंगे', यूक्रेन-हंगरी बॉर्डर पर फंसे भारतीय छात्र ने बयां किया अपना दर्द

गौर हो कि इस बावत मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस' (Nostradamus) ने साल 2022 में परमाणु बम फटने की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित होती रही हैं।

अगली खबर