प्रेग्नेंट महिला को इस तरह खाट पर लेकर हॉस्पिटल पहुंचा जवान, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Viral Video: एक जवान ने गर्भवती महिला को ग्रामीणों की मदद से खाट पर हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Jawan Carry Pregnant Woman on cot heart winning video goes viral
जवान ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • छत्तीसगढ़ में जवान ने इस तरह गर्भवती महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल
  • समय रहते सुरक्षित महिला को पहुंचाया गया हॉस्पिटल
  • महिला और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ

Today Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कई चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, तो कुछ चीजों को देखकर हैरानी होती है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर एक बार फिर आप भारतीय सेना के जवान पर गर्व करेंगे। क्योंकि, एक जवान ने जिस तरह गर्भवती महिला की मदद की और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया उसने लोगों का दिल जीत लिया।  

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक जवान गर्भवती महिला को खाट पर हॉस्पिटल ले जा रहा है। हालांकि, जवान के साथ कुछ ग्रामीण भी हैं जो उसकी मदद कर रहे हैं। जवान ने सुरक्षित गर्भवती महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचते ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: जान पर खेलकर शख्स ने तेंदुए को पेड़ से उतारा नीचे, कैमरे में कैद हुआ हैरतअंगेज नजारा

इसे कहते हैं इंसानियत...
 
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि महिला और उसका बच्चा पूरी तरह ठीक हैं। मदद करने वाला शख्स डिस्ट्रिक्टर रिजर्व गार्ड फोर्स का जवान है। अब लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह जवान मसीहा बनकर महिला के पास पहुंचा और दोनों सुरक्षित हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भारतीय सेना हमेशा मदद के लिए तैयार रहती है। हालांक, यह पहला मौका नहीं जब भारतीय जवान का इस तरह का वीडियो सामने आया है, इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 


 

अगली खबर