कार के अंदर गर्लफ्रेंड को डोसा खिला रहा था JE पति, तभी पहुंच गई पत्नी और फिर..

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। यहां एक जेई को अपनी गर्लफ्रेंड को डोसा खिलाना मंहगा पड़ गया।

JE husband eating dosa inside the car with his girlfriend Wife caught red handed in Banda UP
गर्लफ्रेंड को कार के अंदर डोसा खिलाना JE को पड़ा भारी, और... 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के बांदा में एक घटना बंटोर रही है खूब सुर्खियां
  • यहां एक जेई को अपनी गर्लफ्रेंड को डोसा खिलाना पड़ा भारी, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा
  • पुलिस तक पहुंचा मामला, चेतावनी देकर दोनों पक्षों को छोड़ा

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक शख्स को पत्नी से छिपाकर गर्लफ्रेंड को डोसा खिलाना भारी पड़ गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस को दखल देना पड़ा। जैसे ही इस खबर के बारे में लोगों को पता चला तो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर यह घटना खूब सुर्खियां बंटोरने लगी। 

चोरी छिपे गर्लफ्रेंड के साथ मिलने आया था जेई
दरअसल राजकीय निर्माण निगम, बांदा में बतौर जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर तैनात आनंद विश्वकर्मा मंगलवार शाम को अपनी गर्लफ्रेंड को चोरी छिपे कार में बैठाकर डोसा खिला रहे थे और इसी दौरान किसी ने पत्नी को खबर कर दी, फिर क्या था, वहीं हुआ जिसका अंदेशा था। पत्नी मौके पर अपने भाई के साथ पहुंची दो दोनों को कार के अंदर रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही पत्नी और साले को सामने देखा तो जेई के होश उड़ गए। इसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ और किसी ने इसकी खबर पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई।

महिला का आरोप- पति के कई महिलाओं से हैं अवैध संबंध
पत्नी ने अपने जेई पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं और वह अन्य महिलाओं को भी इधर-उधर घुमाता रहता है। पत्नी ने कहा कि अगर वह विरोध जताती है तो पति बार-बार तलाक की धमकी देता है। दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस किसी तरह महिला को समझा बुझा कर घर भेज दिया, वहीं आरोपी जेई किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका है जिसे पुलिस ने वॉर्निंग देकर छोड़ दिया है।
 

अगली खबर