Viral Video: इस कारीगर ने गाया ऐसा धांसू गाना, वीडियो देख लोग बोले- 'आप कारीगर नहीं कलाकार हैं'

Karigar Song Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कारीगर जबरदस्त अंदाज में गाना गा रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Karigar Song Viral Worker sing a song viral video in hindi
कारीगर ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कारीगर ने गाया धांसू गाना
  • आवाज सुनकर दंग रह गए लोग
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Karigar Song Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं। सोशल मीडिया के आ जाने से इन्हें निखरने का काफी मौका मिल रहा है। क्योंकि, इसके अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग वीडियो अपलोड कर पॉपुलर हो रहे हैं। कई लोगों की तो रातोंरात किस्मत बदल गई। हाल ही में छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। वहीं, अब कारीगर का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। आलम ये है लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और कारगीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

किसके अंदर क्या खूबियां है और ये कब देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इस कारीगर ने भी कभी नहीं सोचा होगा उसके अंदर जो टैलेंट है वह एक दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वह 'बाजीगर' गाने का रीमेक बनाकर खुद का बनाया हुआ गाना गा रहा है। गाने के बोल हैं 'कारीगर ओ कारीगर...'। जिस तरह से इस कारीगर ने गाना गाया उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही उसकी आवाज भी काफी जबरदस्त है, जिसे सुनकर लोग कह रहे हैं आप 'कारीगर' नहीं बल्कि 'कलाकार' हैं। देखें वीडियो...

कारीगर ने जीता लोगों का दिल...

किसी ने कैमरे में कारीगर के गाने को रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अलपोड कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde'नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस शानदार वीडियो पर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' ये है असली कलाकार'। एक अन्य यूजर का कहना है, ' ऐसे लोग इंडियन आइडल में नहीं दिखते हैं'। 


  

अगली खबर