कर्नाटक के मंत्री ने पत्नी के साथ सड़क पर लगाया झाड़ू, इन [PHOTOS] के कायल हुए लोग

कर्नाटक के मंत्री और उनकी पत्नी की घर के बाहर सड़क पर सफाई करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया लगातार शेयर की जा रही हैं। बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) आयुक्त ने शेयर किया है।

Minister sweeps outside the house with his wife
मंत्री ने पत्नी के साथ घर के बाहर लगाया झाडू  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कर्नाटक के मंत्री ने पत्नी के साथ सड़क पर लगाया झाडू
  • बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) के आयुक्त ने शेयर की तस्वीरें
  • लगातार वायरल हो रही फोटोज, लोग जमकर कर रहे तारीफ

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच गांव- शहर में जिंदगी की हलचल की रफ्तार थम चुकी है। सड़कों पर विरलै ही कोई देखने को मिलता है। आम तौर पर दिन प्रतिदिन चलने वाली कई सेवाएं भी बंद हो चुकी हैं। कई इलाकों में सफाई कर्मचारी भी अपना काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें या तो संवेदनशील इलाकों में सैनेटाइज करने के काम में लगाया है या फिर घरों में रहने के लिए कहा गया है।

इस बीच कर्नाटक के एक मंत्री और उनकी पत्नी की एक तस्वीर ट्विटर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह एक ऐसा नजारा है जो कम ही देखने को मिलता है। राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार और उनकी पत्नी की तस्वीरें बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) के आयुक्त बी.एच.अनिल कुमार ने ट्विटर पर शेयर कीं। इसमें मंत्री और उनकी पत्नी को उनके घर से सटी सड़क पर झाडू लगाते हुए देखा जा सकता है।

कमिश्नर ने लिखा, 'मंत्री जी @nimmasuresh और आपकी पत्नी को अपने आसपास सफाई रखने और श्रमिकों की गरिमा बनाए रखने का एक मजबूत संदेश भेजने के लिए धन्यवाद।'

दो दिन पहले साझा किए जाने के बाद से, ट्वीट पर फोटोज ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है और पोस्ट पर लगातार सराहना भरे कमेंट सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'एक आम आदमी दिखा रहा है कि कैसे जीना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको सलाम है सर... आप हमारे लिए प्रेरणा हैं।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'आप वास्तव में दूसरों की प्रेरणा हैं और आप जैसे राजनेता बहुत ही दुर्लभ हैं।' सुरेश कुमार और उनकी पत्नी सही मायने में लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं। कमेंट करके बताइए आप इस बारे में क्या सोचते हैं।

अगली खबर