Shocking video: कोबरा को शख्स ने ग्लास में इस तरह पिलाया पानी, देखकर दंग रह गए लोग

क शख्स के हाथ में पानी से भरा ग्लास है। जबकि, उसके करीब एक ब्लैक कोबरा दिखाई दे रहा है। शख्स को सांप बड़े आराम से पानी पिला रहा है, वहीं कोबरा भी मजे से पानी पी रहा है।

King Cobra Drinking Water From Glass Shocking Video Goes Viral
सांप को इस तरह कौन पानी पिलाता है...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • किंग कोबरा को पानी पिला रहा था शख्स
  • कोबरा का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सांप के कई खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों का 'दिमाग' चकरा गया है। क्योंकि, एक शख्स बड़े मजे से सांप को पानी पिला रहा है। वो भी कोबरा सांप को। इस वीडियो को देखने के बाज कुछ लोग भड़के भी गए हैं और इसे पागलपन बता रहे हैं।

दरअसल, सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत पतली हो जाती है। इतना ही नहीं कई बार जब लोग सांप को देखते हैं तो दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, शख्स तो बड़े मजे से कोबरा सांप ग्लास में पानी पिला रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स के हाथ में पानी से भरा ग्लास है। जबकि, उसके करीब  एक ब्लैक कोबरा दिखाई दे रहा है। शख्स को सांप बड़े आराम से पानी पिला रहा है, वहीं कोबरा भी मजे से पानी पी रहा है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हालत खराब है। देखें वीडियो...

ऐसा कौन करता है भई...

दिल दहलाने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'royal_pythons' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' ये तो गजब का नजारा है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' यह इतना जहरीला होता है कि इसका जहर दस्ताने को पार करते हुए बॉडी में जा सकता है'। कुछ लोग तो इस वीडियो को देखने के बाद शख्स पर भड़क भी गए हैं। 


 

अगली खबर