2 सेकेंड में दो बार मौत को टक से छू कर निकल गई महिला, दिल थामकर देखें वीडियो

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की जान बाल-बाल बच गई। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

Lady crossing Railway track Then What Happened Watch Viral Video
मौत को छू कर निकली महिला  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मौत को छू कर निकल गई महिला
  • नजारा देखकर कांप गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Train Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो आपको रोजाना कई तरह के वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों की सांसें थम जाती है और उसे चाहकर भी भूल नहीं पाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक महिला महज दो सेकेंड में दो मौत को टक से छू कर निकल गई। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। इस वीडियो को देखने के बाद तो कई लोगों के पसीने तक छूट गए। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद का है। जिसमें एक महिला मौत को चकमा देकर बाल-बाल बच गई। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला रेलवे ट्रैक को पार कर रही है। वहीं, सामने से ट्रेन आ रही होती है। महिला बार-बार प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाती है। तभी एक रेलवे स्टाफ की नजर महिला पर पड़ी। तुरंत वो महिला को बचाने के लिए वहां पहुंच गए और किसी तरह महिला को महिला को ऊपर खींचा। तभी ट्रेन आ जाती है। हैरानी की बात ये है कि महिला दोबार सामान लेने के लिए उसी तरफ जाती है औऱ फिर क्या होता है आप वीडियो में देखें...             

ये भी पढ़ें -  इसे कहते हैं बेबसी...बारिश में स्कूटी के नीचे खाना छिपाकर खा रहा था शख्स, वीडियो देख रो पड़ेंगे

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप समझ गए होंगे महिला किस तरह बची। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Sanjay_IRTS' ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक बोतल के लिए वो जान को दांव पर लगा रही थी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर बताएं।

अगली खबर