'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' गाने पर मासूम बच्ची का धमाकेदार डांस, Video Viral

Latest Viral Video of Girl Dances: बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' गाने पर एक बच्ची ने जबरदस्त डांस किया है। बच्ची बिल्कुल 'दीपिका पादुकोण' की तरह लग रही है।

Latest Viral Video of Girl Little girl dances to Bajirao Mastani song Deewani Mastani Video goes Viral
मासूम बच्ची का अंदाज तो देखिए...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 'दीवानी मस्तानी' गाने पर बच्ची का जबरदस्त डांस
  • बच्ची का अंदाज जीत रहा लोगों का दिल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Latest Viral Video of Girl Dances: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ डांस के वीडियो होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो अजीबोगरीब कारनामे के भी होते हैं। लोग भी इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' गाने पर धमाकेदार डांस किया है। बच्ची हू-ब-हू दीपिका पादुकोण की नकल करते हुए नजर आ रही है। आलम ये है कि लोगों यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

काफी लोगों को डांस करना अच्छा लगता है। वहीं, कुछ लोग दूसरों की तरह हू-ब-हू डांस करना सुर्खियों में रहना चाहते हैं। इस बच्ची को देखकर तो कुछ ऐसा ही लगता है। वीडियो में देख सकते हैं टीवी स्क्रीन पर  'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' का गाना बज रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इधर, बच्ची सेम ड्रेस पहनकर दीपिका का नकल कर रही है। गाने पर जैसे-जैसे दीपिका स्टेप कर रही है बच्ची भी उसी तरह से डांस कर रही है। इतना ही नहीं बच्ची का ड्रेस भी दीपिका की तरह ही है। आलम ये है कि लोगों को यह डांस वीडियो का पसंद आ रहा है। वीडियो...

ये तो जूनियर दीपिका लग रही है...

वीडियो देखकर आप भी जरूर कन्फ्यूज हो गए होंगे? क्योंकि, बच्ची में जूनियर दीपिका लग रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tania_and_sony' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। 

अगली खबर