Viral: चालाकी से तेंदुए ने किया कुत्ते पर हमला, फिर जो हुआ वीडियो देख नहीं होगा यकीन

तेंदुए का एक बच्चा जंगल से निकलता है और छलांग लगाकर कुत्ते के पास पहुंच जाता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, कुत्ता भी हार मानने के लिए तैयार नहीं था और एटीट्यूड में उसकी ओर देखता है।

 Leopard Attack Dog Then What Happened Watch Shocking Viral Video
कु्त्ता से डरा गया तेंदुआ...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कुत्ते का शिकार करना चाह रहा था तेंदुआ
  • कुत्ते का अंदाज देखकर तेंदुआ भी रह गया हैरान
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Leopard Attack on Dog Viral Video: कोई भी जानवर हमेशा अपने शिकार की खोज में रहते हैं। मौका मिलते ही उन पर टूट पड़ते हैं। खासकर, जब किसी जानवर को अपने से कमजोर जानवर दिखता है, तो उस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। कई बार इसमें कामयाबी मिलती है, तो कई बार पासा पलट जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है। जबकि, कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें कुत्ते का एटीट्यूड देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

ये तो हम जानते हैं कि तेंदुआ काफी चालाक, फुर्तिला जानवर है। पलक झपकते ही वो अपने शिकार पर टूट पड़ता है। इस मामले में तेंदुए का बच्चा भी पीछे नहीं रहता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता आराम से जंगल के बीच सड़क किनारे बैठा हुआ है। अचानक तेंदुए का एक बच्चा जंगल से निकलता है और छलांग लगाकर कुत्ते के पास पहुंच जाता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, कुत्ता भी हार मानने के लिए तैयार नहीं था और एटीट्यूड में उसकी ओर देखता है। इतना ही नहीं कुत्ते को देखकर ऐसा लगता है कि अगर तेंदुआ हमला करता है तो वो भी पीछे हटने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें - 

कुत्ते का खतरनाक एटीट्यूड...

कुत्ते लगातार तेंदुए पर भौंकने लगता है। कुत्ते की हिम्मत देखकर बेचार तेंदुआ घबरा जाता है और आगे बढ़ने की कोशिश भी नहीं करता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' Attitude सही हो, तो बड़ी-बड़ी मुश्किल का सामना किया जा सकता है'। कुछ ही समय में इस वीडियो को तकरीबन दस हजार लोग देख चुके हैं। लोग मजे लेते हुए इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 
 

अगली खबर