जब 'जंगल का राजा' और 'समंदर के सिकंदर' का हुआ आमना-सामना, वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम?

Lion Crocodile Video: सोशल मीडिया पर शेर और मगरमच्छ का एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीन मानिए एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

lion crocodile viral video sher aur magarmach ki ladai viral video in hindi
शेर और मगरमच्छ का आमना-सामना...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शेर और मगरमच्छ का आमना-सामना
  • शेर पर भारी पड़ गया 'समंदर का सिकंदर'
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी कई शानदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इतना ही नहीं जानवरों के वीडियोज पर भी यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। इस वीडियो में 'जंगल का राजा' यानी शेर और 'समंदर का सिकंदर' यानी मगरमच्छ का आमना-सामना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक पल के लिए जरूर सहम गए।

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि जानवरों का भी अपना इलाका होता है। जैसे 'जंगल का राज शेर' होता है, पानी का सिकंदर 'मगरमच्छ' होता है। हालांकि, कई बार पासा पलट भी जाता है। लेकिन, जरा सोचिए जब दो 'दिग्गजों' का आमना-सामना हो तो क्या परिणाम होगा? जाहिर सी बात इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब शेर और मगरमच्छ का आमना-सामना होता है तो कैसा नजारा होता है। वीडियो में देख सकते हैं एक नदी किनारे  बब्बर शेर आराम से बैठा है। तभी एक मगरमच्छ चुपके से पानी से निकलकर किनारे पहुंच जाता है। मगरमच्छ को जैसे ही शेर देखता है उसकी ओर बढ़ने लगता है। शेर को आता देख मगरमच्छ भी एक्टिव हो जाता है। धीरे-धीरे वह शेर की ओर बढ़ने लगता है। हालांकि, शेर मगरमच्छ को डराने की कोशिश करता है। लेकिन, मगरमच्छ उस पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम ...

दिल थामकर देखें वीडियो...

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। लेकिन, अंत में शेर को ही पीछे हटना पड़ता है। वाइल्ड लाइफ लवर्स को जहां यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोगों को हैरानी भी हो रही है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'animalsventure' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

अगली खबर