Viral Video: कुत्ते के सामने कमर मटका रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

Dog Boy Funny Dance Video: एक लड़का कुत्ते के सामने बड़े मजे से डांस कर रहा था। लेकिन, कुत्ते को डांस पसंद नहीं आया और उसने लड़के पर हमला कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Dog Boy Dance Video kutte ke samne dance kar raha tha ladka funny viral video in hindi
कुत्ते के सामने डांस करना पड़ गया भारी...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कुत्ते के सामने डांस कर रहा था लड़का
  • अचानक कुत्ते ने पीछे से कर दिया हमला
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें मजेदार होती हैं, तो कुछ चीजों को देखकर हैरानी भी होती है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखते ही लोग जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। इसी कड़ी में डांस का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

डांस के वैसे तो कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, एक लड़के ने जिस अजीबोगरीब तरीके से डांस किया है उसे देखकर 'कुत्ता' भी भड़क गया। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद हो सकता है आपको शोले फिल्म का डॉयलॉग 'बंसती इन कुत्तों के सामने मत नाचना' भी याद आ जाए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक लड़का कुत्ते के सामने अजीबोगरीब तरीके से कमर मटका रहा है। इस दौरान लड़का अलग-अलग तरीके पोज दे रहा है। वहीं, पीछे खड़ा कुत्ता बड़े आराम से देखता रहता है। लेकिन, कुछ पहल कुत्ता उस पर सीधे हमला कर देता है। कुत्ते को देखकर ऐसा लगता है जैसे उससे डांस बर्दाश्त नहीं हो रहा था। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो...

वीडियो देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट रही होगी। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे भविष्य में डांस करने से पहले सैकड़ों टाइम ये लड़का सोचेगा? बहरहाल, लड़का जो भी सोचे और करे, फिलहाल लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'comedy_videos9752' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स चटकदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। कमेंट के जरिए वीडियो पर आप भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 
 

अगली खबर