Shocking: कराची के चिड़ियाघर से शेर का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, भड़के लोगों ने कही ये बात

वायरल वीडियो कराची के एक चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं शेर की क्या हालत है। शेर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह पूरी तरह से कुपोषित है। उसे खाना ना मिल रहा हो। आलस और कमजोरी के कारण वह जमीन पर पड़ा हुआ है।

lion in awful shape at Karachi zoo Video goes viral zoo director Says no shortage of food
चिड़ियाघर से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कराची के चिड़ियाघर से शेर का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • शेर की हालत देखकर हैरान रह गए लोग
  • खाद्य आपूर्ति को लेकर लोग उठा रहे सवाल

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कराची से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शेर की हालत को देखकर लोग दंग रह गए हैं। क्योंकि, शेर पूरी तरह से कुपोषित नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स खाद्य आपूर्ति पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो कराची के एक चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं शेर की क्या हालत है। शेर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह पूरी तरह से कुपोषित है। उसे खाना ना मिल रहा हो। आलस और कमजोरी के कारण वह जमीन पर पड़ा हुआ है। इतना ही नहीं उसकी हालत को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह आखिरी सांसें गिन रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चिड़ियाघर में खाद्य आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इस सप्ताह की शुरुआत में  चिड़ियाघर में खाद्य आपूर्ति को निलंबित कर दिया गया था। वहीं,  एक आपूर्तिकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे महीनों से भुगतान नहीं किया गया था। जबकि, ठेकेदार अमजद महबूब का कहना है कि प्रशासन ने फरवरी 2021 से भुगतान नहीं किया है।

चौंकाने वाला है मामला

इधर, कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन ने सभी आरोपों को खंडन करते हुए कहा कि कराची चिड़ियाघर में सभी जानवरों को ठीक से खिलाया जा रहा था। हालांकि, अब तक सच्चाई सामने नहीं आ सकी है। लेकिन, सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर माहौल गरमा गया है। पत्रकार '@QuatrinaHosain' ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि किसी को कोई अधिकार नहीं है कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करें। कराची चिड़ियाघर खाद्य आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने में विफल है। जानवर पहले से ही भयानक स्थिति में हैं। मेरा दिल टूट रहा है। आइए सभी चिड़ियाघरों को बंद कर दें।' अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को 56 हजार से ज्यादा लोग अबतक देख चुके हैं। जबकि, दो हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। तो कुछ का कहना है  कि चिड़ियाघर को बंद करने की जरूरत है। एक यूजर ने लिखा, 'मानवता के मनोरंजन के लिए जानवरों को कष्ट नहीं उठाना चाहिए। सभी चिड़ियाघरों को बंद कर देना चाहिए, अगर वे जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं।'
 

अगली खबर