VIDEO: बाड़े में घुसते ही शेरनी ने शख्स पर लगाई खूंखार छलांग, फिर जमीन पर पटककर..

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 20, 2022 | 19:56 IST

Viral Video: इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में अंत में जो होता है, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। बाड़े का गेट खोलकर जैसे ही शख्स अंदर आता है। शेरनी उस पर झपट्टा मार देती है।

lion
शेरनी का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बाड़े का गेट खुलती ही हुई खौफनाक घटना
  • शेरनी ने शख्स पर लगा दी छलांग
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Viral Video: शेरनी को जंगल का रानी कहा जाता है। शेर की तरह यह भी अपने शिकार को चीरकर खा जाती है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि जंगली जानवरों से कोसों दूर रहना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग जंगली जानवरों को भी अपने काबू में कर लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में अंत में जो होता है, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी अपने बाड़े में होती है, तभी वहांं एक शख्स आ जाता है। वह बाड़े का गेट खोलकर जैसे ही अंदर आता है। शेरनी उस पर झपट्टा मार देती है। आप देख सकते हैं कि शेरनी शख्स को लपक लेती है और उछलकर उसके ऊपर चढ़ जाती है। इसके बाद उसे जमीन पर पटक देती है। वीडियो में यह नजारा देखना बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शेरनी अब शख्स को चीरकर खा जाएगी। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sirga (@sirgathelioness)

शेरनी करती है हैरान करने वाला काम

वीडियो हाड़ कंपा देने वाला है। जब शेरनी शख्स को जमीन पर पटक देती है तो कई लोगों को लगता है कि अब शख्स की जिंदगी खतरे में है। हालांकि, इसके आगे का नजारा हैरान कर देने वाला है। आप देख सकते हैं कि शेरनी शख्स को नीचे पटककर उसे प्यार करने लगती है। यह नजारा देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। वीडियो को sirgathelioness नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। दरअसल, यह शख्स शेरनी का ट्रेनर होता है। शेरनी अपने ट्रेनर को नुकसान नहीं पहुंचाती। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ हग्स दूसरों की तुलना में अधिक आरामदायक होते हैं।’

अगली खबर