व्हेल की उल्टी ने बदली मछुआरों की किस्मत, हाथ लगा करोड़ों का खजाना

यमन के कुछ मछुआरों ने कभी उम्मीद भी नहीं की थी की व्हेल की उल्टी रातोंरात उनकी किस्मत बदल देगी। मछुआरों को कुछ ऐसा हाथ लगा जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Lives Of Fishermen In Yemen Change Overnight After They Discover Whale Vomit
व्हेल की उल्टी ने बदली मछुआरों की किस्मत,हाथ लगा अरबों खजाना 
मुख्य बातें
  • व्हेल की उल्टी से करोड़पति बने गरीब मछुआरे, कीमत जानकर हर कोई हैरान
  • यमन का है मामला, रातोंरात पलटी मछुआरों की किस्मत
  • मछुआरों ने उल्टी को संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी करीब 11 अरब रुपये में भेजा

नई दिल्ली: कहते हैं ना कि किस्मत बदलने में देर नहीं लगती है, पता नहीं कब आदमी का भाग्य चमक जाए। कुछ ऐसा ही एक मामला यमन से सामने आया है जहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया और वो भी व्हेल मछली की उल्टी करने से। वैसे तो उल्टी का नाम सुनते ही हर कोई नांक-मुंह सिकोड़ने लगता है लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा कि व्हेल मछली की उल्टी से आदमी के हाथ खजाना हाथ लग सकता है। यमन के इस मछुआरे की किस्मत की हर तरफ चर्चा हो रही है।

मछली पकड़ने गए थे मछुआरे

खबर के मुताबिक, ये मछुआरे रोज की तरह अपने काम यानि मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकले थे। इसी दौरान यमन की एडेन खाड़ी में इनकी नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी जिसकी शायद मछुआरे भी कल्पना नहीं कर रहे थे। मछुआरों को समुद्र में एक मरी हुई व्हेल तैरती हुई दिखाई दी। उन्होंने तुरंत उसे पकड़कर किनारे लगा लिया। इसके बाद सबने अहसास किया कि व्हेल से काफी गंध आ रही है। इसके बाद उन्होंने व्हेल मछली का फटे देखा तो खुशी के मारे उछल गए।

पेट में करोड़ों का खजाना
दरअसल व्हेल मछली के पेट में उसकी उल्टी (Ambergris) थी जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। मछुआरों को पता चला कि अब उनकी किस्मत बदल गई है तो वो नाचने लगे। व्हेल मछली के पेट से 127 किलो उल्टी मिली है जिसकी कीमत 10 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। एक मछुआरे ने बीबीसी को बताया, 'यह एक अकल्पनीय कीमत थी। हम सब गरीब हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह चीज हमें इतनी बड़ी रकम देगी।'

आपस में बांटी धनराशि

व्हेल की उल्टी यानि एम्बरग्रीस को 'समुद्र का खजाना' या 'फ्लोटिंग गोल्ड' भी कहा जाता है। यह सबसे अधिक मांग वाली सामग्री है क्योंकि इसका उपयोग परफ्यूम में लंबे समय तक चलने में मदद के लिए किया जाता है। एम्बरग्रीस्कैन आमतौर पर 50,000 डॉलर प्रति किलोग्राम तक बिकता है। मछुआरों ने इसे संयुक्त अरब अमीरात के एक व्यापारी को लगभग1.3 अरब यमनी रियाल में बेचा, जो लगभग 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10.96 करोड़ रुपये) के बराबर है। उन्होंने मुनाफे को समान रूप से साझा किया और कुछ पैसे अपने समुदाय के गरीब परिवारों को दान कर दिए।

अगली खबर