भारी-भरकम सिलेंडर उठाकर स्टंट कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख हंसी छूट जाएगी

Viral Stunt Video: एक शख्स सुर्खियों में बने रहने के लिए गैस सिलेंडर से स्टंट कर रहा था। लेकिन, उसका ऐसा मजाक बन गया जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Man Doing Stunt With Gas Cylinder Then What Happened Watch Funny Viral Video in Hindi
स्टंट करने के चक्कर में बन गया मजाक...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गैस सिलेंडर से स्टंट कर रहा था शख्स
  • स्टंट करने के चक्कर में शख्स का बन गया मजाक
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

कई लोग ऐसे हैं, जो कुछ अलग करने की चाहत में काफी अजीबो-गरीब हरकतें कर बैठते हैं। कुछ लोगों को तो इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कई बार लोगों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक शख्स भारी-भरकम गैस सिलेंडर के साथ कुछ ऐसा काम कर रहा था, जिससे उसका मजाक बन गया और लोग वीडियो देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स 'बाहुबली' बनने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसकी हालत ऐसी हुई जिसे वह शायद ही कभी भूल पाए। वीडियो को देखकर ऐसा लगा रहा है जैसे गैस सिलेंडर उठाने का कोई प्रतियोगिता चल रहा है। एक शख्स लुंगी पहने हुए है और उसके सामने सिलेंडर रखा है। अचानक वह दोनों हाथों से सिलेंडर को उठाता है। पहले तो ऐसा लगता है कि वह इसमें कामयाब हो जाएगा। लेकिन, अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ता है और सिलेंडर लेकर वह पीछे की ओर गिर पड़ता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वीडियो...

बाहुबली बनने चला था शख्स...

आलम ये है कि शख्स का अंदाज देखकर कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'kul_deep_j1432' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि, लाखों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर  कमेंट भी किए हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने मजेदार इमोजी भी शेयर किए हैं। 

अगली खबर